एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा में उठा मानव तस्करी का मुद्दा, जेजेपी विधायक ने सरकार से की भावुक अपील

हरियाणा में विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन विधायक ईश्वर सिंह ने मानव तस्करी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस वजह से ही बंधुआ मजदूरी और देह व्यापार जैसे गंभीर मामले बढ़ रहे हैं.

चंडीगढ़: हरियाणा में विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन गुहला से जननायक जनता पार्टी के विधायक ईश्वर सिंह ने मानव तस्करी का मुद्दा उठाते हुए हरियाणा सरकार से इस पर सख्त कदम उठाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के कारण ही मनुष्य के अंगों को काटकर बेचने, बंधुआ मजदूरी और देह व्यापार जैसे गंभीर मामले बढ़ रहे हैं.

विधानसभा में विधायक ईश्वर सिंह ने कहा कि हरियाणा में निरंतर मानव तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं जो कि प्रदेश के लिए अति चिंतनीय विषय हैं. इस ओर सरकार को सख्ती कदम उठाने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के कारण प्रदेश में वेश्यावृत्ति, बंधुआ मजदूरी और नौकर बनाने आदि के मामलों में वृद्धि हुई है.

ईश्वर सिंह ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा में करीब 29 केस में बेटियों की गुमशुदगी के सामने आए हैं. इसके साथ ही 34 और केस सामने आये हैं जिनमें 23 नाबालिक लड़की और तीन बच्चों की मानव तस्करी की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस जांच में भी यही सामने आया है कि तस्करी वाली नाबालिक लड़कियों को ज्यादातर देह व्यापार में धकेल दिया जाता है. इसके बाद उनकी जबरन कम उम्र में ही शादी करवा दी जाती है. वहीं छोटे बच्चों को बंधुआ मजदूरी या भीख मांगने के लिए सड़कों पर छोड़ दिया जाता है. उन्होंने कहा कि मानव तस्करी के बढ़ने के कारण मनुष्य के अंगों को बेचा जा रहा है.

जेजेपी विधायक ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस अभियान की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को चुना था. इसके बाद प्रदेश में निरंतर लिंगानुपात में सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश में मानव तस्करी के खिलाफ सजगता दिखाते हुए सरकार को कोई निर्णायक कदम उठाना चाहिए.

दिल्ली हिंसा पर गृहमंत्री ने की हाई लेवल बैठक, एलजी, केजरीवाल और पुलिस कमिश्नर रहे मौजूद असदुद्दीन ओवैसी बोले- गृह राज्य मंत्री हैदराबाद में मिठाई खाने के बजाए दिल्ली जाकर आग बुझाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget