एक्सप्लोरर

चरित्र पर शक था तो बेटी को दिया जहर, फिर पास बैठ कर करता रहा मरने का इंतजार

झूठी शान की खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में मुजफ्फरनगर जिले में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को कथित रूप से जहर देकर उसकी हत्या कर दी.

मुजफ्फरनगर: झूठी शान की खातिर हत्या के एक संदिग्ध मामले में मुजफ्फरनगर जिले में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को कथित रूप से जहर देकर उसकी हत्या कर दी. एक श्मशान घाट के पास उसे जहर देने के बाद पिता उसके पास बैठकर उसके मरने का इंतजार कर रहा था. पुलिस ने बताया कि उस शख्स की योजना अपनी बेटी के शव को गंगा नदी में फेंक देने की थी ताकि कोई उसे ढूंढ नहीं पाए. भोपा थाने के प्रभारी (एसएचओ) वीपी सिंह ने कहा कि लड़की की पहचान हो गई है और उसकी उम्र तकरीबन 16 साल मानी गई है. उसकी भोपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई. बाहुबली अतीक पर योगी सरकार का शिकंजा, पांच रिहाइशी कालोनियां ज़मींदोज़ उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती के इच्छुक युवकों का एक समूह हर शाम श्मशान घाट के पास खाली मैदान पर दौड़ने का अभ्यास करता है. उन्हें लड़की अर्द्ध चेतन अवस्था में कांपती हुई मिली. वीपी सिंह ने बताया कि सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने मदद के लिए हाथ हिलाया था. जब वे उसके पास गए थे तो उसने अपना नाम बताया और कहा कि उसके पिता ने उसे जहर दिया है. एसएचओ के मुताबिक, युवकों ने लड़की के पास एक व्यक्ति को खड़ा देखा था लेकिन जब वे उससे बात कर रहे थे तो वह वहां से गायब हो गया. मथुरा में लिफ्ट देकर लूटने वाला गिरोह पकड़ा गया, पांच बदमाश गिरफ्तार युवकों ने पुलिस नियंत्रण को सूचित किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई. वीपी सिंह ने बताया कि लड़की ने पुलिस के सामने वहीं बयान दिया जो युवकों के सामने दिया था. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पिता सुदंर सिंह को रायखेडा गांव के एक जंगल से गिरफ्तार कर लिया. इस गांव में उसकी बहन रहती है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुंदर सिंह ने लड़की को जहर देने की बात मान ली है. रहने के लिहाज से दिल्ली से भी काफी बेहतर हैं यूपी के ये 5 शहर उसने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद में रहता है और करीब पांच महीने पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था जिसके बाद उसे बेटी के चरित्र पर शक हुआ. इसके बाद उसने बेटी को अपनी बहन के घर भेज दिया लेकिन वहां से भी उसे बेटी के बारे में शिकायतें मिली जिसके बाद उसने उसकी हत्या करने की योजना बनाई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और जहर से नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. एसएचओ ने बताया कि आरोपी को यहां एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
बांकीपुर उपचुनाव के बाद सवर्ण आयोग का बड़ा फैसला, सभी जिलों में नियुक्त होंगे नोडल अधिकारी
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
यूपी से बाहर न जाए ये निंजा टेक्निक! उन्नाव में पंखों से सुखाया एक्सप्रेस वे
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी
बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल! बाराबंकी में सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा गंदा पानी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget