एक्सप्लोरर

दलितों के धर्म परिवर्तन के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का हंगामा

भदोही: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गठित हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कथित रूप से दलितों के धर्म परिवर्तन के खिलाफ खासा हंगामा किया. यह घटना भदोही जिले के औराई इलाके की है.

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि बड़ी संख्या में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने औराई इलाके में स्थित तिउरी गांव में एक मकान में घुसकर हंगामा किया. इसके साथ ही उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जबरन रोक लिया.

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहिनी कार्यकर्ताओं के चंगुल से केरल निवासी आजमोन अब्राहम को छुड़ाया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. युवा वाहिनी के जिला प्रभारी सौरभ मिश्रा के मुताबिक लगभग 12 दलितों का धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बनाया गया है. धर्म परिवर्तन रोकने को अब्राहम को पुलिस को सौंपा गया.

सौरभ ने कहा कि पांच साल पहले केरल के कुछ ईसाईओं ने तिउरी गाँव में स्कूल खोलने के लिए जमीन खरीदी और वहां मकान के साथ चर्च का निर्माण करा लिया. दलितों और गरीबों को लुभाने के लिये उन्हें पहले धन, भोजन और कपड़े का लालच दिया गया. इसके बाद हर रविवार को एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर धर्म परिवर्तन कराया गया.

मिश्रा ने कहा कि अब्राहम इस रविवार को होने वाली प्रार्थना में शरीक होने के लिये लोगों को प्रेरित कर रहे थे, तभी किसी ने हिंदू युवा वाहिनी को इसकी खबर दे दी.

उधर थाना प्रभारी ओंकार सिंह यादव ने बताया कि आजमोन अब्राहम से पूछताछ की जा रही है. स्कूल के नाम पर ली गई जमीन में मकान और चर्च बनाने के मामले को संदिग्ध मानते हुए सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने धर्म परिवर्तित किया है, उनसे पूछताछ और मामले की जांच की जा रही है. यादव ने बताया कि मकान में मौजूद लोगों तथा चर्च की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
बस में युवतियों से अश्लील हरकत युवक को पड़ी भारी, विरोध में जड़े थप्पड़; आरोपी हिरासत में
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
मुगलसराय में काली माता का मंदिर तोड़े जाने पर अजय राय का BJP पर हमला, कहा- दिखावटी सनातनी
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
जयपुर: चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिवार बोला- रहम की भीख मांगता रहा वसीम
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण
राजस्थान के शहरों की बदलेगी तस्वीर, 310 करोड़ की योजना से पुराने कचरे का होगा निस्तारण

वीडियोज

Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
Embed widget