एक्सप्लोरर

धनंजय सिंह को सरकारी खर्च पर क्यों दी जा रही है वाई कैटेगिरी सुरक्षा: हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्वांचल के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह को ब्लैक कैट कमांडो वाली वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर सवाल उठाते हुए केंद्र व यूपी सरकार से इस बारे में जानकारी मांगी है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्वांचल के पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह को ब्लैक कैट कमांडो वाली वाई कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराए जाने पर सवाल उठाते हुए केंद्र व यूपी सरकार से इस बारे में जानकारी मांगी है.

कोर्ट ने यूपी सरकार से पचीस मई तक यह बताने को कहा है कि आपराधिक छवि के दबंग नेता को कैसे इस स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है.

यूपी के बीजेपी विधायकों को रंगदारी की धमकी के मामले में एसआईटी करेगी जांच

अदालत ने गंभीर रुख अपनाते हुए यूपी सरकार से यह भी पूछा है कि ऐसे नेता की जमानत निरस्त कराने के लिए क्या कदम उठाने जा रही है. हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने केंद्र सरकार के एडिशनल सालीसिटर जनरल शशिप्रकाश सिंह से यह बताने को कहा है कि केंद्र सरकार ऐसे व्यक्ति को हाई लेवल की सिक्योरिटी क्यों और कैसे दे रही है.

यह आदेश चीफ जस्टिस डीबी भोसले और जस्टिस सुनीत कुमार की डिवीजन बेंच ने जौनपुर के प्रहलाद गुप्ता की जनहित याचिका यानी पीआईएल पर सुनवाई करते हुए दिया है. पीआईएल में कहा गया है कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हत्या के सात मामलों सहित कुल चौबीस आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं.

आखिर कौन है अली बुदेश भाई जो दे रहा है बीजेपी के विधायकों को धमकी

यह भी कहा गया है कि वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने के बाद भी उनके खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं. ऐसे में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को ब्लैक कैट कमांडो वाली उच्च स्तरीय सुरक्षा मुहैया कराना गलत है, क्योंकि वह सरकार सुरक्षा का दुरूपयोग भी कर रहे हैं.

अदालत में सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि धनंजय सिंह को वाई कैटेगरी की सुरक्षा बिना किसी पेमेंट के पूरी तरह सरकारी खर्च पर दी जा रही है. अदालत ने इसे भी बेहद गंभीरता से लिया और केंद्र व यूपी सरकार को अड़तालीस घंटे में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. अदालत इस मामले में पचीस मई को फिर से सुनवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget