एक्सप्लोरर

आजम खान के निर्वाचन को चुनौती देने के मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज, जयाप्रदा ने दाखिल की थी याचिका

पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने रामपुर से सपा सांसद मोहम्मद आजम खान के निर्वाचन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है. जयाप्रदा ने आजम खान की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग की है.

ऩई दिल्ली: रामपुर से सपा सांसद आज़म खान के निर्वाचन के खिलाफ दाखिल अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा. यह अर्जी आज़म के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा नाहटा ने दाखिल की है. अर्जी में कहा गया है कि आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी का चांसलर रहते हुए चुनाव लड़ा और सांसद बने. अपने नामांकन में भी उन्होंने इस अहम तथ्य को छिपाया.

हाईकोर्ट ने जुलाई महीने में ही आज़म को नोटिस जारी किया था, लेकिन यह नोटिस उन्हें सर्व नहीं हो सका था. इस पर हाईकोर्ट ने रामपुर के जिला जज से रिपोर्ट मांगी थी. जिला जज की रिपोर्ट आज कोर्ट में पेश की जाएगी.

जयाप्रदा की ओर से निर्वाचन याचिका दाखिल कर मोहम्मद आजम खान की लोकसभा की सदस्यता रद्द करने की मांग की है.

याचिका में ऑफिस ऑफ प्राफिट और करप्ट प्रैक्टिस के आधार पर मोहम्मद आजम खान के निर्वाचन के रद्द करने की मांग की गई है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान द्वारा जया प्रदा के खिलाफ की गई बदजुबानी को भी याचिका में आधार बनाया गया है.

इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि चुनाव के समय आजम खान कुलाधिपति के पद पर थे जोकि एक लाभ का पद है. इसके अलावा, चुनाव के दौरान खान ने जनता से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए धार्मिक अपील की जोकि एक खराब प्रथा है.

CBSE CTET 2019: सीबीएसई सीटेट आवेदन का आखिरी दिन आज, ऐसे करें आवेदन

झारखंड: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जामताड़ा से करेंगे रघुवर दास की 'जनआशीर्वाद यात्रा' की शुरुआत

SC/ST एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी पर रोक का मामला, 3 जजों की बेंच करेगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
रांची: कल विधानसभा का घेराव करेंगे छात्र, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget