एक्सप्लोरर

हाजीपुर हत्याकांड: पहले भी गुंजन खेमका को मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी

घटना के बाद से ही परिवार में शोक की लहर है, परिवार का कोई भी सदस्य बात करने की स्थिति में नहीं है. गोपाल खेमका पटना के बड़े कारोबारी हैं जो हॉस्पिटल, स्कूल, फैक्ट्री समेत तमाम क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं.

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में दिनदिहाड़े पटना के बड़े कारोबारी और बीजेपी नेता गुंजन खेमका की हत्या के बाद बिहार की कानून-व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेर रहा है तो सरकार में सहयोगी दल बीजेपी भी इसे पुलिस के लिए चुनौती बता रही है. हालांकि पुलिस अभी अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई है इसलिए अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है.

घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब गुंजन हाजीपुर इंडस्ट्रियल इलाके में अपनी फैक्ट्री पहुंचे थे. गुंजन की गाड़ी जैसे ही फैक्ट्री की गेट पर पहुंची, पहले से ही घात लगाकर बैठे अपराधी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना में गुंजन खेमका की मौत हो गई है जबकि उनका ड्राइवर गोलीबारी में घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पटना में खेमका परिवार में हाहाकार मच गया. शहर के जाने-माने कारोबारी और बीजेपी नेता होने की वजह से परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा. गुंजन खेमका कारोबारी होने के साथ ही बीजेपी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक भी थे. घटना की जानकारी मिलते ही घर पर बीजेपी नेताओं का जमावड़ा लग गया. बीजेपी नेता घटना के बाद सरकार से जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

घटना के बाद से ही परिवार में शोक की लहर है, परिवार का कोई भी सदस्य बात करने की स्थिति में नहीं है. गोपाल खेमका पटना के बड़े कारोबारी हैं जो हॉस्पिटल, स्कूल, फैक्ट्री समेत तमाम क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं. दो बेटों में गुंजन बड़ा बेटा था, रुई की फैक्ट्री चलाने के साथ ही बीजेपी का सक्रिय युवा नेता था. घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि गेट पर पहले से ही बिना नंबर की बाइक पर एक युवक हेलमेट पहने बैठा था और जैसे ही गुंजन की गाड़ी गेट पर पहुंची अपराधी ने गुंजन पर 9mm की पिस्टल से तीन गोलियां दागीं और मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और एसपी की रिक्वेस्ट पर हाल ही में स्थानांतरित अधिकारियों को स्पेशल डेपुटेशन पर वापस बुलाया गया है ताकि उनकी भी मदद ली जा सके.

दरअसल गुंजन खेमका को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं जिसके बाद 2016 में इन्हें सुरक्षा गार्ड भी मुहैया कराया गया था. लेकिन फिलहाल सुरक्षा वापस ले ली गई थी पटना पुलिस इस बात की भी समीक्षा करेगी कि गुंजन को किन-किन लोगों से जान का खतरा था और कौन इस घटना में शामिल हो सकते हैं. गुंजन को इसी साल जुलाई महीने में कुछ धमकी भरे फोन कॉल आये थे जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी. हालांकि उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और अभी तक उस धमकी वाले फोन कॉल्स की जांच चल ही रही है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन, 1.68 करोड़ रुपये का मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त; कई होटलों के लाइसेंस सस्पेंड
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget