एक्सप्लोरर

गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में 95 कोरोना संक्रमितों के मिलने से सहमा प्रशासन, एक की मौत

डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में 69 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं. वे दिल्ली, गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, आगरा, हापुड़ और बुलंदशहर, अलीगढ़ और हरियाणा के हैं.

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले में अनलॉक 1 का साइड इफेक्ट सामने आ ही गया. जिले में 24 घंटे में 95 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि होने से प्रशासन सहम गया है. एक साथ रिकॉर्ड मरीज मिलने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं. शुक्रवार को 95 नए मरीज मिलने के बाद जिले में, कुल संक्रमित लोगों की संख्या 830 हो गई है. इसके अतिरिक्त 69 लोग क्रॉस नोटिफाइड हैं. शुक्रवार की सुबह सेक्टर-49 के बरौला गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है. यह राहत की बात है कि अब तक 477 लोगों ने महामारी को परास्त कर जिंदगी की जंग जीत ली है, फिलहाल 341 लोगों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

जिला निगरानी अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को कुल 95 लोगों की रिपोर्ट मिली. उनमें सभी पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में अब तक कुल 830 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उनमें 69 क्रॉस नोटिफाइड हैं. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-49 के बरौला निवासी 45 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. वह मधुमेह की बीमारी से पीड़ित थे. उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी. इस तरह जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है. जिले में अब तक 477 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. फिलहाल 341 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है.

डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में 69 मरीज क्रॉस नोटिफाइड हैं. वे दिल्ली, गाजियाबाद, आंध्र प्रदेश, वेस्ट बंगाल, आगरा, हापुड़ और बुलंदशहर, अलीगढ़ और हरियाणा के हैं. उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कुल 12 संवेदनशील स्थानों पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है. उनमें ममूरा, निठारी, सर्फाबाद, हरौला, सेक्टर-8, 9, 10 शामिल हैं. उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर कुल 671 लोगों की स्क्रीनिंग की गई. उनमें 17 लोगों को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए आठ लैब काम कर रहे हैं. उनमें नोएडा के सेक्टर-30 स्थित जिला हॉस्पिटल, सेक्टर-39 स्थित नया जिला अस्पताल, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स) ग्रेटर नोएडा, प्राइमरी हेल्थ सेंटर बिसरख, प्राइमरी हेल्थ सेंटर दनकौर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर जेवर, कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भंगेल और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर दादरी शामिल है.

Madhya Pradesh का नौजवान जो पटवारी बनते बनते Auto चालक बन गया..कब होंगी नौकरी Unlock?| Ghanti Bajao

ये भी पढें: मध्य रेलवे ने बनाया ‘कैप्टन अर्जुन’ रोबोट, रेलवे स्टेशन पर करेगा यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग  Unlock-1: यात्रियों को ले जाने वाली बसों और माल ढोने वाले ट्रकों पर नाइट कर्फ्यू लागू नहीं- गृह मंत्रालय  

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget