एक्सप्लोरर

गोरखपुर के सांसद बोले- रामजी आज भी टेंट में हैं, मंदिर नहीं बना लेकिन बीजेपी की सरकार बन गई

सपा से गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद ने बीजेपी और प्रदेश सरकार को जमकर निशाने पर लिया. उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर तो नहीं बना. लेकिन, बीजेपी की सरकार जरूर बन गई और रामजी आज भी टेंट में हैं.

गोरखपुरः सपा से गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद ने बीजेपी और प्रदेश सरकार को जमकर निशाने पर लिया. उन्‍होंने कहा कि राम मंदिर तो नहीं बना. लेकिन, बीजेपी की सरकार जरूर बन गई और रामजी आज भी टेंट में हैं. राम मंदिर बनेगा कि नहीं बनेगा, ये सुप्रीम कोर्ट तय करेगा. बीजेपी के पास मूर्ति और धर्म के नाम पर ही कुछ मुद्दे बचे हैं. गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि जितने भी सामाजिक मुद्दे हैं बीजेपी उस पर ध्‍यान नहीं दे रही है. इन मुद्दों को वे दरकिनार कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि शि‍क्षा, चिकित्‍सा, राजनीति, रोटी, कपड़ा और मकान के साथ मान-सम्‍मान और स्‍वाभिमान का अधिकार जनता को दिलाने की बात जो बीजेपी ने कही थी, बीजेपी ने इस सारे मुद्दों को ठुकरा दिया है. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी जनता को मंदिर-मस्जिद और मूर्तियों में लड़ाने का काम कर रही है. दिवाली के पहले खाद्य विभाग के छापे से हड़कंप, मिलावटी बेसन भारी मात्रा में बरामद एक सवाल के जवाब में सांसद प्रवीण निषाद ने कहा कि मूर्ति बनवाने की बात घोषणा करने से नहीं पूरी होती है. हमारे प्रधानमंत्री और केन्‍द्र की सरकार भी साढ़े चार साल से घोषणाएं करती आ रही है. डेढ़ साल में हमारे मुख्‍यमंत्री ने भी कई योजनाओं की घोषणा की है. लेकिन आम जनमानस के हित के जो मुद्दे हैं उसके क्रियान्‍वयन की बात की जाती, तो ज्‍यादा बेहतर रहता. उन्‍होंने कहा कि जब-जब चुनाव आता है तो बीजेपी हिन्‍दुस्‍तान-पाकिस्‍तान और हिन्‍दू-मुसलमान की बात करती है. पहले मेरठ में होने वाली थी ZERO की शूटिंग, शहर से शाहरुख का रहा है खास कनेक्शन प्रदेश सरकार द्वारा सौ तलाक प्रमुख की नियुक्ति के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो बीजेपी आम जनमानस को उलझाकर अपना राजनीतिक उल्‍लू सीधा करने का काम करती है. इसलिए ये घोषणा भी एक जुमला जैसा ही लगता है. उन्‍हें वास्‍तव में गरीब, पिछड़े और अल्‍पसंख्‍यक वर्ग के लोगों के हितों की बात करनी होती, तो आज साढ़े चार साल बीतने के पहले वे इनके अधिकारों को दे दिए होते. लेकिन, साढ़े चार साल बस जुमलेबाजी की गई. बीजेपी सांसद का सरकार पर व्यंग्य- मंदिर के नाम पर वोट लेंगे, पर बनाने की तारीख नहीं बताएंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने यूएनओ में जाकर भी झूठ बोला कि सवा सौ करोड़ लोगों के हाथों में हमने उनके मकान की चाबी सौंप दी. इतना बड़ा झूठ तो कभी किसी ने नहीं बोला था. झूठ बोलने का काम बीजेपी के साथ आज प्रधानमंत्री भी कर रहे हैं. बीजेपी पर भड़का अखाड़ा परिषद, पूछा- साफ बताएं राम मंदिर एजेंडे में है या नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
अभिजीत दीपके ने शेयर किया सौरव-रांका का वीडियो 'मैसेज', दोनों ने क्या कहा?
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
GRAP-1 लागू होने के बाद दिल्ली में क्या बदल जाएगा? यहां जानिए सबकुछ
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget