एक्सप्लोरर

कलयुगी मां ने चार साल की मासूम को गला दबाकर उतारा मौत के घाट, गृहकलह से थी तंग

रिश्‍तेदारों की मदद करना एक युवक की पत्‍नी को इतना नागवार गुजरता था कि दोनों के बीच रोजाना लड़ाई होती थी. इसी लड़ाई के गुस्से में महिला ने चार साल की बेटी की गुस्‍से में गला दबाकर हत्‍या कर दी.

गोरखपुरः रिश्‍तेदारों की मदद करना एक युवक की पत्‍नी को इतना नागवार गुजरता था कि वो पति का रोज विरोध करती थी. इस कारण पति रोज उसकी पिटाई कर देता था. शनिवार की सुबह पति की पिटाई का गुस्‍सा पत्‍नी ने अपनी चार साल की मासूम पर उतार दिया. कलयुगी मां ने चार साल की बेटी की गुस्‍से में गला दबाकर हत्‍या कर दी. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

गोरखपुर के चौरीचौरा इलाके के महादेवा जंगल गांव में शनिवार की सुबह सात बजे के करीब कलयुगी मां पुष्‍पा ने चार साल की बेटी दर्पण की गला दबाकर हत्‍या कर दी. जब लोगों ने उसे इसकी वजह पूछना चाहा, तो उसने कहा कि पति उसे पीटता था. मृत बच्‍ची के पिता जितेन्‍द्र निषाद ने घटना की जानकारी चौरीचौरा पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी पुष्‍पा को गिरफ्तार कर लिया है. उसने बताया कि उसने गला दबाकर बेटी की हत्‍या कर दी है. उसका पति रिश्‍तेदारों की मदद करता था. जब वो विरोध करती, तो उसकी पिटाई करता था.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्‍ची दर्पण के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृत बच्‍ची के पिता और दादी ने बताया कि वो अक्‍सर बच्‍ची को मारती-पीटती थी. विरोध करने पर झगड़ा करने पर उतारू हो जाती थी. जितेन्‍द्र रेलवे में मृतक आश्रित कोटे में कर्मचारी है. उसे घटना की जानकारी हुई, तो वो घर आया और पुलिस को घटना की सूचना दी. पत्‍नी ने बच्‍ची की हत्‍या क्‍यों की है, उसे इसकी जानकारी नहीं है. उसके एक बेटा भी है.

इस संबंध में गोरखपुर के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक डा. सुनील कुमार गुप्‍ता ने बताया कि चौरीचौरा इलाके के महादेवा जंगल गांव में मां द्वारा अपनी चार साल की बच्‍ची की गला दबाकर हत्‍या करने की बात सामने आई है. आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. उसने बताया है कि पति से परेशान होकर और गृह कलह से गुस्‍से में आकर घटना को अंजाम दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख वरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: अरविंद केजरीवाल भड़के, 'देश के सबसे बड़े...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget