एक्सप्लोरर

नैतिकता होती तो गोरखपुर उपचुनाव के बाद योगी इस्तीफा दे देते- राम भुआल निषाद

गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार राम भुआल निषाद ने कहा कि रवि किशन मुकाबले से बाहर हो चुके हैं क्योंकि जनता नहीं चाहती कि उसे अपने जन प्रतिनिधि को ढूंढते हुए मुंबई जाना पड़े.

गोरखपुर: योगी आदित्यनाथ का गढ़ कही जाने वाली गोरखपुर लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार राम भुआल निषाद ने अपनी जीत की उम्मीद जताते हुए शुक्रवार को कहा कि अगर योगी में नैतिकता होती तो वह पिछले साल इस सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देते.

उन्होंने यह भी दावा किया कि गोरखपुर में अभिनेता रवि किशन मुकाबले से बाहर हो चुके हैं क्योंकि जनता नहीं चाहती कि उसे अपने जन प्रतिनिधि को ढूंढते हुए मुंबई जाना पड़े.

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री निषाद ने कहा, ' वह (रवि किशन) कहीं लड़ाई में नहीं है. उन्हें गोरखपुर के बारे में कुछ पता नहीं है. लोग उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे. आप देखेंगे कि उपचुनाव से कहीं बेहतर नतीजा आएगा.'

उन्होंने कहा, 'यहां बाहरी बनाम स्थानीय की लड़ाई है. लोग जानते हैं कि चुनाव बाद रवि किशन ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे. लोग नहीं चाहते कि उन्हें अपने जनप्रतिनिधि को ढूंढते हुए मुंबई जाना पड़े.'

एक सवाल के जवाब में निषाद ने कहा, ' भाजपा नेताओं से नैतिकता की उम्मीद नहीं की जा सकती. अगर जरा भी नैतिकता रहती तो उपचुनाव बाद ही योगी इस्तीफा दे देते. वह इस बार भी ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उनके नेता अमित शाह हैं जिन्हें मौका मिले तो वह विदेश में भी सरकार बना लें.'

गौरतलब है कि योगी के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद मार्च, 2018 में गोरखपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सपा के प्रवीण निषाद ने जीत दर्ज की थी और इसके साथ ही यहां से 1991 से लगातार भाजपा के जीतने का सिलसिला टूट गया था. अब प्रवीण निषाद भाजपा के टिकट पर संत कबीर नगर से चुनाव लड़ रहे हैं.

भाजपा के राष्ट्रवाद के विमर्श के बारे में पूछे जाने पर राम भुआल निषाद ने कहा, ' राष्ट्रवाद की बात उन्हें शोभा नहीं देती जो बिना बुलावे के पाकिस्तान जाकर बिरयानी खाते हैं और जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के साथ सरकार बनाते हैं.'

उन्होंने सवाल किया, 'मोदी जी 15 लाख रुपये सबके खाते में डालने के वादे पर क्यों नहीं बोलते? विदेश से कालाधन वापस लाने पर क्यों नहीं बोलते ?' निषाद ने कहा, 'गोरखपुर में चुनाव स्थानीय मुद्दों पर हो रहा है. यहां मुद्दा सड़कों, नाले-नालियों, स्कूल, अस्पताल, जापानी बुखार, किसानों को सस्ता बीज एवं उर्वरक नहीं मिलने का है. हम इन मुद्दों को उठा रहे हैं और जनता समझ रही है कि भाजपा के पास इनका कोई जवाब नहीं है.'

उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार भी गोरखपुर में निषाद समुदाय गठबंधन का साथ देगा और निषाद पार्टी के भाजपा के साथ जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. गौरतलब है कि गोरखपुर में 19 मई को मतदान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया
'उन्हें पता है ये मस्जिद नहीं मंदिर है...', ज्ञानवापी मामले में समझौता बैठक पर हिन्दू पक्ष ने दी प्रतिक्रिया

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget