एक्सप्लोरर

नोएडा: हथियार के दम पर ओला कैब लेकर फरार हुए बदमाश, पैसे और एटीएम भी लूटे

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने गुप्ता से कैब बुक कर ली, और कैब लेकर ग्रेटर नोएडा की तरफ चल दिए. जैसे ही वे लोग नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे कार में सवार बदमाशों ने ड्राइवर से हथियार के बल पर कार रुकवा ली और घटना को अंजाम दिया.

नोएडा: नोएडा में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां दो बदमाशों ने पहले ओला कैब बुक की और फिर उसे लेकर फरार हो गए. ये घटना थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के लॉजिक्स मॉल के पास हुई. थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने बताया कि गाजियाबाद के इंदरगढ़ी के रहने वाले दिनेश कुमार गुप्ता ओला कैब चलाते हैं. सोमवार रात 11 बजे के करीब वह अपनी वैगनआर कार लेकर लॉजिक्स मॉल के पास खड़े थे. तभी दो लोग वहां पर पहुंचे. एक व्यक्ति विकलांग था. बदमाशों ने कहा कि वे कानपुर से नोएडा आए हैं, और ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में उनके रिश्तेदार भर्ती थे, जिनकी मौत हो गई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने गुप्ता से कैब बुक कर ली, और कैब लेकर ग्रेटर नोएडा की तरफ चल दिए. जैसे ही वे लोग नोएडा एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे कार में सवार बदमाशों ने ड्राइवर से हथियार के बल पर कार रुकवा ली. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने चालक के गले में गमछे का फंदा लगाकर उसे मारने का प्रयास किया. जब चालक ने विरोध किया तो दोनों ने उसे सड़क पर धक्का दे दिया और उसकी कार, 17 सौ रुपए नगद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड वगैरह लूट कर भाग गए.

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं एक अन्य घटना में थाना कासना क्षेत्र के परी चौक के पास से चार बदमाशों ने अंकुर नामक युवक को कार में लिफ्ट देकर उसके साथ मारपीट करके 17 हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड लूट लिया.

बदमाशों ने अंकुर के साथ मारपीट करके उसके एटीएम का पिन कोड ले लिया, जिसके आधार पर उन्होंने एटीएम कार्ड से 35 हजार रुपये निकलवा लिया. पीड़ित ने थाना कासना में शिकायत दर्ज कराई है.

थाना दादरी क्षेत्र के चिटैरा बाईपास के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने सरताज से मारपीट करके एक हजार रुपए नगद, एक मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि लूट लिया. घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना दादरी में दर्ज कराई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU छोड़ RLD की ओर बढ़े केसी त्यागी? दिल्ली के मावलंकर हॉल में हो सकता है ऐलान
JDU छोड़ RLD की ओर बढ़े केसी त्यागी? दिल्ली के मावलंकर हॉल में हो सकता है ऐलान
Jamshedpur News: झारखंड के जमशेदपुर में नदी किनारे मिला 500 पाउंड का जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी संभालेगी मोर्चा
झारखंड के जमशेदपुर में नदी किनारे मिला 500 पाउंड का जिंदा अमेरिकी बम, आर्मी संभालेगी मोर्चा
ढाई लाख में नवजात की डील! ग्रेटर नोएडा में बच्ची बेचने का गिरोह बेनकाब, नर्स समेत 3 पकड़े
ढाई लाख में नवजात की डील! ग्रेटर नोएडा में बच्ची बेचने का गिरोह बेनकाब, नर्स समेत 3 पकड़े
Ashok Kharat News: अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
नासिक में अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India Flights: ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
ईरान युद्ध के बीच उड़ानों पर लगा ब्रेक! एयर इंडिया ने 3 हफ्तों में 2500 फ्लाइट्स की रद्द, जानें ताजा हाल
Ashok Kharat News: अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
नासिक में अशोक खरात पर डबल शिकंजा, 3 और महिलाओं ने की शिकायत, आयकर जांच की भी तैयारी
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, बोले- दुख होता है
'शर्म आनी चाहिए', 'धुरंधर 2' को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
IPL में किस खिलाड़ी के नाम है सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड? टॉप-5 में कई धुरंधर शामिल
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
बिना सोचे-समझे अबॉर्शन पिल्स तो नहीं खाती हैं आप, जानें क्या हो सकते हैं नुकसान?
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
पहली बार गोद में आया नवजात तो कांपने लगे पिता के हाथ, भावुक कर देगा इंटरनेट पर वायरल वीडियो
Embed widget