एक्सप्लोरर

'मैं मरना चाहती हूं क्योंकि मेरे नंबर अच्छे नही आएंगे' लिखा और दे दी जान

सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की छात्रा ने रिजल्ट आने से पहले ही फांसी लगा कर जान दे दी. छात्रा ने बड़ा ही मार्मिक सुसाइड नोट लिख कर जिन्दगी ख़त्म कर ली. जब स्कूल से छुट्टी के बाद छोटा भाई घर पंहुचा तो बहन को फंदे से झूलता देखा.

कानपुर: सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की छात्रा ने रिजल्ट आने से पहले ही फांसी लगा कर जान दे दी. छात्रा ने बड़ा ही मार्मिक सुसाइड नोट लिख कर जिन्दगी ख़त्म कर ली. जब स्कूल से छुट्टी के बाद छोटा भाई घर पंहुचा तो बहन को फंदे से झूलता देखा. सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

गोविन्द नगर थाना इलाके के गुजैनी ए ब्लाक में रहने वाले हरिकृष्ण शुक्ला कौशांबी में सबइंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं. उनकी पत्नी सुधा बच्चों के साथ रहती हैं. बेटी 12वीं की छात्रा थी वहीं बेटा 9वीं का छात्र है. मृतका की नानी मरियामपुर हास्पिटल में एडमिट थीं और सुधा अपनी बीमार मां को खाना देने के लिए गई थीं.

जर्मन शख्स के साथ होटल में छेड़छाड़ और मारपीट, मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

बेटा स्कूल गया था और घर पर बेटी अकेली थी. मृतका के भाई ने बताया कि कि जब वह स्कूल की छुट्टी के बाद घर पंहुचा तो मेन गेट अन्दर से बंद था. उसने गेट खटखटाया. जब गेट नहीं खुला तो उसने अन्दर हाथ डाल कर गेट खोला. जब वह आंगन की तरफ गया तो देखा कि उसकी बहन फांसी के फंदे से लटक रही थी.

मैं मरना चाहती हूं क्योंकि मेरे नंबर अच्छे नही आएंगे' लिखा और दे दी जान

यह देखते ही वह डर गया और बाहर की तरफ भागा. उसने पीसीओ से मम्मी और पापा को इसकी जानकारी दी. इसके पास अपने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी.

चखने को लेकर हुआ विवाद, बदमाशों ने मामा-भांजे के सीने में उतारीं गोलियां

मृतका की मां सुधा ने बताया कि जब वह घर से गई थीं तो बेटी खुश थी. कहीं से भी नही लग रहा था कि वह परेशान है या किसी बात को लेकर दुखी है. उन्होंने बताया कि बेटी ने कभी इस बात का जिक्र नही किया कि उसका कोई पेपर ख़राब हुआ है. वह हमेशा अच्छे नंबरों से पास होने की बातें करती थी.

वाशिंग मशीन के अन्दर सुसाइड नोट मिला है. मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा है,"मैं मरना चाहती हूं क्योंकि मेरे नंबर अच्छे नही आएंगे और मैं सबके सामने नहीं खड़ी रह सकती. sorry papa mummy I dont want to live."

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
सुशासन में यूपी बना रोल मॉडल, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
'सही पद पर सही अधिकारी होगा तैनात, कार्य प्रदर्शन को जोड़ा जाएगा एसीआर'- CM योगी
Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget