एक्सप्लोरर

देवरिया : भाई की हत्या का बदला लेने के लिए छात्रा ने 'मिड डे मील' में मिलाया जहर

बनकटा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बौलिया जूनियर हाईस्कल की छात्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है. छात्रा को बाल सुधार गृह भेजे जाने की तैयारी की जा रही है.

देवरिया : देवरिया जिले के एक जूनियर हाईस्कूल में वितरित होने वाले मिड डे मील की दाल में कथित रूप से जहरीला पदार्थ मिलाने के आरोप में पुलिस ने कक्षा सात की एक छात्रा को गिरफ्तार किया है.पुलिस ने बताया कि देवरिया के बनकटा पुलिस स्टेशन के बौलिया गांव में सरकारी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है.

बनकटा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बौलिया जूनियर हाईस्कल की छात्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है. छात्रा को बाल सुधार गृह भेजे जाने की तैयारी की जा रही है.

अविश्वास प्रस्ताव: जब पत्रकार ने पूछा क्या है एसपी का स्टैंड, तो रामगोपाल यादव ने दी गाली

यादव ने बताया कि कक्षा सात की छात्रा ने मिड डे मील में जहरीला पदार्थ इस लिए मिलाया था क्योंकि वह अपने भाई की मौत का बदला लेना चाहती थी. कक्षा तीन में पढ़ने वाले उसके भाई की दो अप्रैल को स्कूल के ही कक्षा पांच के एक छात्र ने हत्या कर दी थी. हत्या करने वाला छात्र इस समय बाल सुधार गृह में है. अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिये छात्रा ने मध्याह्न भोजन में जहर मिलाकर सब लोगों को मारने का प्रयास किया था.

हालांकि इस मिड डे मील को खाकर स्कूल का कोई छात्र बीमार नहीं हुआ था क्योंकि स्कूल प्रशासन ने बच्चों को मध्याह्न भोजन खाने से रोक दिया था.

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को करीब साढ़े दस बजे स्कूल की रसोइया राधिका जब बच्चों को चावल देने जा रही थी तब उसने देखा कि आरोपी छात्रा रसोई में गई. उसने देखा कि छात्रा के हाथ में सफेद रंग का पाउडर था और बच्चों को जो सब्जी मिली हुई दाल परोसी जाने वाली थी उसमें भी कुछ सफेद रंग का पाउडर पड़ा हुआ था. उसने दूसरे रसोईए की मदद से छात्रा को रसोईघर में बंद कर दिया और स्कूल के ​प्रिंसिपल भृगनाथ प्रसाद को इसकी सूचना दी.

विवाद के बाद मायावती ने बीएसपी से खत्म किया नेशनल कॉर्डिनेटर का पद

इस सूचना के बाद खाद्य विभाग, शिक्षा विभाग की टीम स्कूल पहुंची और दाल के नमूने परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिये गए है, जहां से रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लग सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
'E20 पेट्रोल से खराब हो रहीं गाड़ियां', अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार के झूठ बोलने से सच नहीं बदलेगा
'सारे डकैत एक ही पार्टी से जुड़े, इसलिए सारा तंत्र महापापियों को बचाने में लगा', अरविंद केजरीवाल
'सारे डकैत एक ही पार्टी से जुड़े, इसलिए सारा तंत्र महापापियों को बचाने में लगा', अरविंद केजरीवाल
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 
दिल्ली से खौफनाक खबर, यमुना में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बहे, अबतक कोई सुराग नहीं 

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget