एक्सप्लोरर

रेलमंत्री का निजी सचिव बन पुलिस को धमका रहा था, सर्विलांस की मदद से हुआ गिरफ्तार

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के निजी सचिव सिद्धार्थ राय के नाम से फोन करने वाले शख्स को रेवतीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पिता की गाड़ी छुड़वाने के लिए एसओ रेवतीपुर को फोन किए जाने की बात कबूली है.

गाजीपुर: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के निजी सचिव सिद्धार्थ राय के नाम से फोन करने वाले शख्स को रेवतीपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने पिता की गाड़ी छुड़वाने के लिए एसओ रेवतीपुर को फोन किए जाने की बात कबूली है.

एसओ रेवतीपुर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि बीती 19 जून को केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के प्रतिनिधि-निजी सचिव सिद्धार्थ राय के नाम से तत्कालीन थानाध्यक्ष रेवतीपुर को गाड़ी छोड़ने के लिए फोन आया था. फोन करने वाले ने बेअंदाज ढंग से रौब झाड़ा था. बातचीत के लहजे में बदलाव देखकर एसओ को शक हुआ तो युवक ने फोन काट दिया.

इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत भी कराया गया था, जिसके बाद आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी. आरोपी को चिन्हित करने में सर्विलांस की मदद ली गई.

एसओ ने बताया कि सर्विलांस व जांच में पता चला कि थाने के हिस्ट्रीशीटर और नामचीन तस्कर दया शंकर राय के बड़े बेटे के नाम से जारी सिम का प्रयोग कर छोटे बेटे आकाश राय ने फर्जी सिद्धार्थ राय बनकर फोन किया था.

उसे शुक्रवार सुबह मुखबिर की सूचना के आधार पर रेवतीपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. एसओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक आकाश राय उर्फ छोटू ने स्वीकारा कि उसने ही पिता की गाड़ी छुडवाने के लिए सिद्धार्थ राय बनकर थानाध्यक्ष रेवतीपुर को फोन किया था. पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 15 मरीजों की गई जान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में बढ़ा मौत का आंकड़ा, 15 मरीजों की गई जान
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा मोदी सरकार के 12 वर्षों का उत्सव'
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- 'जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा मोदी सरकार के 12 वर्षों का उत्सव'
बिहार: मुजफ्फरपुर की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'इस हादसे से…'
बिहार: मुजफ्फरपुर की घटना पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'इस हादसे से…'
कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करेंगे अन्ना हजारे? 6 जून के प्रदर्शन से पहले संजय राउत की सलाह
कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करेंगे अन्ना हजारे? 6 जून के प्रदर्शन से पहले संजय राउत की सलाह

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मुजफ्फरपुर की घटना पर सम्राट सरकार के खिलाफ JDU? पार्टी का बड़ा बयान- 'आखिर इसकी…'
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
CBSE OSM Controversy: 'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
'सिस्टम में दिक्कतें थीं फिर भी लागू किया', OSM ड्राई रन में शामिल शिक्षकों का बड़ा खुलासा
Monsoon 2026: इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
इंतजार खत्म! देश में हुई मानसून की एंट्री, 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का अपडेट
Embed widget