एक्सप्लोरर

बस में की दोस्ती, और फिर नशीली कोल्डड्रिंक पिला कर किया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. सकरौली थाना पुलिस ने अदालत के आदेश से दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

आगरा के एत्मादुद्दौला थानांतर्गत ग्राम मिलका निवासी एक युवती ने अदालत के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 21 सितम्बर को वह आगरा से टूंडला आ रही थी. बस में कोतवाली नगर का निवासी सुनील अपनी साथी के साथ बैठा हुआ था. बातों ही बातों में ही इन लोगों ने दोस्ती कर ली.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कुछ देर बाद पीने के लिए कोल्डड्रिंक की बोतल दी. कोल्डड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई. आरोप है कि नामजद लोगों द्वारा उसको सकरौली थाना क्षेत्र के रिजावली चौराहा पर उतारा गया, उसके बाद यह लोग उसको पालगढ़ी गांव ले गए.

आरोप है कि सुनील व उसके साथी ने रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया. उसको जब सुबह होशा आया तो उसने पाया कि वह पालगढ़ी गांव में है. पीड़िता मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने सकरौली थाने गई, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की.

थक हारकर युवती ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एक प्रार्थना पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया. अदालत के आदेश पर सकरौली थाना पुलिस ने सुनील सहित दो लोगों के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget