एक्सप्लोरर

सीबीआई अधिकारी बनने के लिए दिए थे 16 लाख, बन गए किडनैपर

मुरादाबाद से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. कुछ युवकों ने सीबीआई अधिकारी बनने के लिए रिश्वत दी लेकिन जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो पैसे लेने वालों का अपहरण कर फिरौती के रूप में लाखों रुपये की मांग करने लगे.

मुरादाबाद: मुरादाबाद से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. कुछ युवकों ने सीबीआई अधिकारी बनने के लिए रिश्वत दी लेकिन जब कुछ हासिल नहीं हुआ तो पैसे लेने वालों का अपहरण कर फिरौती के रूप में लाखों रुपये की मांग करने लगे. किडनैप की सूचना जब पुलिस को मिली तो किडनैप किये गए दोनों युवकों को छुड़ा लिया गया. चार किडनैपर्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस को पूछताछ में जो जानकारी मिली, वह चौंकाने वाली थी. मामला जालसाजी का निकला, जिसमें किडनैप होने वाले दोनों युवकों ने किडनैपर बने लोगों से सीबीआई अधिकारी बनाने का झांसा देकर 16 लाख रुपए गबन कर लिए गए थे. कई बार अपने पैसे मांगने पर जब इन्हें पैसे नहीं मिले तो इन लोगों ने दोनों का अपहरण कर जमकर यातनाएं दी. ये लोग फिरौती के रूप में उनके परिजनों से पैसों की मांग करते रहे. पुलिस के मुताबिक, अमरोहा के नासिर ने सीबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर रघुवीर से 16 लाख रुपये लिए थे, जिसमें से कुछ राशि आजम को भी मिली थी. रवि और रघुवीर ने नौकरी ना लगले पर अपने पैसे मांगे लेकिन नासिर और आजम इन्हें टालते रहे. पैसे न मिलने की उम्मीद को देखते हुए रघुवीर और रवि ने अपने कुछ साथियों की मदद से नासिर और आजम का अपहरण कर पैसे वसूलने की योजना बनाई. आजम और नासिर के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद इन्हें पुलिस ने सर्विलांस और इनपुट के आधार पर मिली सूचना के बाद अपहृत दोनों युवकों को छुड़ाने के साथ मौके से चार किडनैपर्स को पकड लिया. एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि आजम और नासिर को मझोला पुलिस ने रविवार शाम को छुड़ा लिया है. वहीं किडनैपर रवि सैनी, यादराम, अंगद और प्रहलाद को गिरफ्तार किया है. दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए हैं उनकी तलाश में टीम दबिश दे रही है. अपहरण मामले में सामने आये अन्य तथ्यों की जाँच पुलिस द्वारा की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
आजम खान से जेल में मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव, 22 अक्टूबर को पहुंचेंगे रामपुर
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति को बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन ने मारी बाजी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: CM फडणवीस पर भड़की कांग्रेस, सपकाल बोले- 'ये इतिहास के सबसे...'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget