एक्सप्लोरर

बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर दुख जताते हुए नीतीश कुमार ने राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा.

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया. वे 82 वर्ष के थे. डॉ मिश्रा के निधन पर बिहार में शोक की लहर व्याप्त हो गई है. उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताते हुए राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. उनके परिजनों के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान ही सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम सांसें ली.

डॉ मिश्रा की पहचान बिहार की राजनीति में दिग्गज नेता के रूप में होती थी. बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके मिश्रा की बचपन से ही राजनीति में रुचि थी. उन्होंने कॉलेज के प्रोफेसर के रूप में अपना करियर प्रारंभ किया परंतु वे फिर राजनीति में आ गए और कांग्रेस में शामिल हो गए. वे साल 1975 से 1977 तक, 1980 से 1983 तक और 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. साल 1990 के दशक के मध्य में उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद में भी जिम्मेदारी संभालीं. उनके के बड़े भाई ललित नारायण मिश्रा भी केंद्रीय रेल मंत्री का दायित्व संभाल चुके थे. डॉ मिश्रा को चर्चित चारा घोटाला में भी अदालत ने दोषी पाया था.

जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने शोक जताते हुए कहा, "डॉ मिश्रा एक कुशल प्रशासक, संवेदनशील राजनेता और अर्थशास्त्र के विद्वान प्राध्यापक थे. उनका निधन पूरे देश, खासकर बिहार के राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है."

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी डॉ मिश्रा के निधन पर शोक जताया है. नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, "मिश्रा एक प्रख्यात राजनेता एवं शिक्षाविद थे. बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है. उनके निधन से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की राजनीति, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र के अपूरणीय क्षति हुई है." उनके निधन पर राज्य में तीन दिनों के राजकीय शोक की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, "मिश्रा लम्बे अरसे तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे और इसके बाद भी सार्वजनिक जीवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे. उनके निधन की खबर दुखदायी है." बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी डॉ मिश्रा के निधन पर शोक प्रकट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
स्लो पॉइजन, जापानी वीडियो, कॉन्ट्रैक्ट किलर, केतन अग्रवाल हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
मिशन 2027 के लिए हिन्दुत्व के रथ पर सवार होंगे अखिलेश यादव? केशव बोले- कुछ भी कर लें लेकिन...
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
श्रीकृष्ण को मुसलमान बताया तो मौलाना पर भड़के साधु-संत, कहा- जहां भी छिपा होगा, अब उसकी खैर नहीं
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget