एक्सप्लोरर

गोरखपुर: जलमग्न प्राथमिक विद्यालय और जोखिम में जान, फिर भी पढ़ रहे शिक्षा का पाठ

नेपाल के पानी छोड़ने के बाद उफनाई नदियों ने भारत के तराई इलाके में तांडव दिखाना शुरू कर दिया है. इसका असर गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में दिखाई देने लगा है.

गोरखपुरः गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में भी नदियों का भयावह रूप देखने को मिल रहा है. एक तरफ उफनाई नदियां फसलों को लील रही हैं. तो वहीं, बाढ़ प्रभावित गांव में जुलाई माह की शुरुआत से ही गिनती के बच्चे ही स्कूल जा रहे हैं. नदियों ने स्कूल को भी अपने आगोश में ले लिया है. इसके बावजूद जलमग्न प्राथमिक विद्यालय में जान जोखिम में डालकर बच्चे पढ़ने के लिए जा रहे हैं.

नेपाल के पानी छोड़ने के बाद उफनाई नदियों ने भारत के तराई इलाके में तांडव दिखाना शुरू कर दिया है. इसका असर गोरखपुर के ग्रामीण इलाकों में दिखाई देने लगा है. उनवल के पिपरौली ब्लाक में बना प्राथमिक विद्यालय जरलही पिपरौली जलमग्न हो गया है. आमी नदी ने पूरे स्कूल परिसर को कब्जे में ले लिया है. परिसर में पानी भर जाने के कारण पढाई पूरी तरह से बाधित हो गई है. टीचर के साथ साथ विद्यार्थियों को भी काफी दिक्कत हो रही है. स्‍कूल के प्रधानाचार्य ऋषिनाथ मिश्र बताते हैं कि स्‍कूल के चारों ओर पानी होने के कारण बच्‍चों के साथ टीचरों को भी आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

गोरखपुर: जलमग्न प्राथमिक विद्यालय और जोखिम में जान, फिर भी पढ़ रहे शिक्षा का पाठ

इस प्राथमिक विद्यालय में दो कमरे ऊंचाई पर होने के कारण बाढ़ के पानी से बचे हुए हैं. बाकी सभी कमरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. इसी कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. स्कूल के चारों ओर पानी भरा होने के कारण जहरीले कीड़े और सांप का खतरा भी बढ़ गया है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं भेज रहे हैं. जो बच्चे स्कूल आ भी रहे हैं, वे जान जोखिम में डालकर आ रहे हैं. टीचर सुनैना और आहना का कहना है कि उनकी और बच्‍चों की मजबूरी है कि उन्‍हें बाढ़ से घिरे स्‍कूल में पढ़ने और पढ़ाने के लिए आना पड़ रहा है. कभी भी सांप और अन्‍य कीड़े निकलने से खतरा बना हुआ है.

गोरखपुर: जलमग्न प्राथमिक विद्यालय और जोखिम में जान, फिर भी पढ़ रहे शिक्षा का पाठ

यहीं पर पढ़ाने वाली शिक्षिका सुनीता यादव और शातमा रियाज बताती हैं कि हर साल बाढ़ की स्थिति में यही हाल रहता है. स्‍कूल पानी से घिर जाता है. ऐसे में उन लोगों को स्‍कूल आने में दिक्‍कत होती है. बच्‍चों की संख्‍या भी कम हो जाती है. इसके बावजूद कोई वैकल्पिक व्‍यवस्‍था नहीं होने से परेशानी हो रही है. स्‍टूडेंट ज्‍योति, रिया और आहना कहती हैं कि वे कोर्स न छूटे इसलिए स्‍कूल आ रही है. लेकिन अधिकतर अभिभावक अपने बच्‍चों को बाढ़ के खतरे से घिरे होने के कारण स्‍कूल नहीं भेज रहे हैं.

इस संबंध में गोरखपुर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्‍द्र नारायण सिंह का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय में जल जमाव की सूचना मिली है. नदी के किनारे का गांव होने के कारण वहां इस तरह की समस्या है. विद्यालय को दूसरी जगह वैकल्पिक रूप से शिफ्ट कर पठन-पाठन सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं. उफनाती नदियों ने यूपी से लेकर बिहार तक कहर बरपाया हुआ है. ऐसे में ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदाई भाषण में दिग्विजय सिंह ने बताया 'फ्यूचर प्लान', अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर दिए ये संकेत
विदाई भाषण में दिग्विजय सिंह ने बताया 'फ्यूचर प्लान', अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र कर दिए ये संकेत
हरियाणा: राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले रामकिशन गुर्जर, 'जो क्रॉस वोटिंग में शैली चौधरी का नाम...'
हरियाणा: राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले रामकिशन गुर्जर, 'जो क्रॉस वोटिंग में शैली चौधरी का नाम...'
Bihar TRE-4: 'कैलेंडर नहीं… नोटिफिकेशन चाहिए', चौथे चरण के शिक्षक अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन
'कैलेंडर नहीं… नोटिफिकेशन चाहिए', चौथे चरण के शिक्षक अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: किन विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग? कांग्रेस ने गिनाए 4 नाम
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: किन विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग? कांग्रेस ने गिनाए 4 नाम

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
US Iran War: खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
खामेनेई के बाद अब लारीजानी का अंत, क्या इजरायल ने जानबूझकर अमेरिका को फंसाया? समझें पूरी कहानी
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
No Cook Recipes: एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
एलपीजी गैस खत्म हो गई तो न लें टेंशन, बिना पकाए बन जाती हैं ये 50 डिशेज
Embed widget