एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: पहले चरण में भारी मतदान, पड़े करीब 64 फीसदी वोट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के पहले चरण में पश्चिमांचल के 15 जिलों की कुल 73 सीटों पर आज छिटपुट घटनाओं के बीच औसतन करीब 64 प्रतिशत वोट पड़े.

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने मतदान सम्पन्न होने के बाद देर शाम आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि पहले चरण में औसतन करीब 64 प्रतिशत औसत मतदान हुआ. साल 2012 के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 61. 04 प्रतिशत मतदान हुआ था.

इस दौरान बुलंदशहर में लगभग 64 प्रतिशत, एटा में 73, फिरोजाबाद में 63, नोएडा में 60, गाजियाबाद में 57, हापुड़ में 70, हाथरस में 62, कासगंज में 61, मथुरा में 68, मेरठ में 65, मुजफ्फरनगर में 65, शामली में 63, आगरा में 64, अलीगढ़ में 65 और बागपत में करीब 67 प्रतिशत मतदान हुआ.

उन्होंने बताया कि पहले चरण में मतदाताओं ने काफी जोश-ओ-खरोश से मतदान किया. आयोग के निर्देशों के अनुसार जो भी मतदाता शाम पांच बजे तक मतदान केन्द्र में उपस्थित हुआ, उसे वोट डालने दिया गया.

पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिलों की 73 सीटों पर मतदान हुआ. मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयीं.

मतदान के दौरान कुछ जगहों से झड़पें होने की खबरें मिली हैं.

बागपत से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शहर की बाघू कालोनी में दो समुदायों के बीच एक समुदाय को मतदान से रोकने की कोशिश किये जाने तथा मतदान पर्चियां छीने जाने पर आपस में पथराव तथा मारपीट हुई. इस घटना में 10 लोग घायल हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

बागपत के ही जिले के बड़ौत स्थित लोयन गांव में बूथ संख्या 35 पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने दलित मतदाताओं को रोका और उनकी मतदान पर्ची फाड़ दी. इस मामले में तीन रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मेरठ से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सरधना सीट से भाजपा विधायक संगीत सोम के भाई गगन सोम को फरीदपुर गांव स्थित मतदान केन्द्र के पास पिस्टल ले जाने पर हिरासत में लिया गया. मेरठ में ही मंत्री शाहिद मंजूर के काफिले पर बसपा समर्थकों द्वारा पथराव किये जाने की खबर है. इसके अलावा कुछ अन्य मतदान केन्द्रों पर भी हंगामे की खबरें हैं.

शामली में कुछ दबंगों द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोके जाने की सूचना मिली है.

पहले चरण में विभिन्न पार्टियों के कई छत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर थी. नोएडा सीट पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह, कैराना सीट से भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका, मथुरा सीट से भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा तथा कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, सरधना सीट से भाजपा के विवादास्पद विधायक संगीत सोम तथा थाना भवन सीट से सुरेश राणा समेत कुल 839 उम्मीदवारों का चुनावी भाग्य इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में बंद हो गया.

पहले चरण के चुनाव में एक करोड़ 17 लाख महिलाओं समेत कुल दो करोड़ 60 लाख 17 हजार 81 मतदाता थे. मतदान के लिये 14 हजार 514 केन्द्र और 26 हजार 823 मतदान स्थल बनाये गये थे.

16684673_1297278637029444_807570005_n

स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिये 826 कम्पनी केन्द्रीय बल तथा पुलिस के 8011 उपनिरीक्षक, 4823 मुख्य आरक्षी तथा 60 हजार 289 आरक्षियों की तैनाती की गयी थी. इसके अलावा 2268 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 285 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 429 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये थे.

उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में मतदान होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget