एक्सप्लोरर

बीजेपी सांसद भोला सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ केस, सरकारी कालोनी की दीवारें गिराने का आरोप

जिलाधिकारी के आदेश के बाद पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने सांसद, जिलाध्यक्ष समेत 5 नामजद और 35 अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है. एक कालोनी की दीवारें गिराने के मामले में यह केस दर्ज किया गया है. साल भर पहले इन दीवारों का निर्माण कराया गया था.

बुलंदशहर: बीजेपी सांसद और बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. जिलाधिकारी के आदेश के बाद पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता ने सांसद, जिलाध्यक्ष समेत 5 नामजद और 35 अज्ञातों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया है. एक कालोनी की दीवारें गिराने के मामले में यह केस दर्ज किया गया है. साल भर पहले इन दीवारों का निर्माण कराया गया था.

करीब साल भर पहले बुलंदशहर की डीएम कालोनी में एक महिला अफसर के साथ शोहदों ने मार्निगवॉक के दौरान छेड़छाड़ की थी. पुलिस इन शोदहों की गिरफ्तारी न कर सकी तो तत्कालीन डीएम रोशन जैकब ने कालोनी की सुरक्षा का खुद बीड़ा उठाया और कालोनी के पीछे अलग-अलग इलाकों में खुलने वाली सात गलियों को बंद कराकर वहां दीवारें खड़ी करा दीं.

कालोनी के एंट्री गेटों पर लोहे के दरवाजे चढ़वा दिये गये. इस इंतजाम से पीछे के इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों ने डीएम के इस फैसले का विरोध भी किया था. 11 नवम्बर 2018 रविवार की सुबह बीजेपी सांसद डॉ भोला सिंह और बीजेपी जिलाध्यक्ष हिमान्शु मित्तल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर-ट्राली और हैमर लेकर इन दीवारों के पास पहुंचे और करीब आधा घंटे में 7 में से 5 दीवारें ढहा दीं.

बीजेपी नेताओं की यह हरकत सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई. जिलाधिकारी अनुज झा को जब यह जानकारी हुई तो उन्होने पीडब्लूडी के अफसरों को बुलाकर इस मामले में केस दर्ज कराने के आदेश दे दिया. सीसीटीवी फुटेज और फोटोग्राफ्स के आधार पर बीजेपी सांसद डॉ भोला सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष हिमान्शु मित्तल, भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीराज समेत 5 लोग नामजद किये गये हैं.

बीजेपी सांसद भोला सिंह के खिलाफ दर्ज हुआ केस, सरकारी कालोनी की दीवारें गिराने का आरोप

इन सभी के खिलाफ पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता पवन कुमार ने मुकदमा पंजीकृत कराया है. जिन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है उनमें 10 साल अधिक की सजा का प्रावधान है.

केस में आरोपी बनाये गये बीजेपी जिलाध्यक्ष हिमान्शु मित्तल का कहना है कि इस मामले में जनता के द्वारा लंबे वक्त से सार्वजनिक रास्ते खोलने की मांग की जा रही थी. ये रास्ते 50 से भी ज्यादा साल पहले से आमजन के इस्तेमाल में थे. डीएम को इस बाबत एक प्रार्थनापत्र दो महीने पहले दिया गया था. मगर अफसरों ने जनता की आवाज नहीं सुनी. आक्रोशित लोगों ने दीवारें तोड़ दीं. सार्वजनिक रास्ते बंद नहीं किये जा सकते, यह जनता का अधिकार है. जो केस दर्ज कराये गये हैं उनका मुकाबला करेगें.

बीजेपी सांसद डॉ भोलासिंह ने बताया कि देवीपुरा इलाके में लाखों लोगो की आबादी रहती है. ये रास्ते शहर तक आने का आसान साधन थे जिन्हें अफसरों ने अपनी तानाशाही के चलते बंद करा दिया था. अफसरों की निरंकुशता के खिलाफ जनता ने आवाज उठाई और यह दीवारें तोड़ी हैं. जहां तक मेरे खिलाफ केस दर्ज कराये जाने का प्रश्न है, ऐसे एक हजार मुकदमे झेलने के लिए भी तैयार हूं. अफसरों की शासन से शिकायत की जायेगी.

जिलाधिकारी अनुज झा का कहना है कि डीएम कालोनी के निवासी अफसर और कर्मचारी आपराधिक वारदातों से त्रस्त थे इसलिए पूर्व डीएम ने दीवारें खड़ी कराई थीं. ये सार्वजनिक रास्ते नहीं है. जिन लोगों ने कानून हाथ में लिया है उनके खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई कराई जा रही है. दीवारें पुन: खड़ी कराये जाने के आदेश दे दिये गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: NDA में दो फाड़! दो मंत्री दो अलग बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर: NDA में दो फाड़! दो मंत्री दो अलग बयान
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget