एक्सप्लोरर

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर अपराधी, 15 साल पहले रचा था खुद की हत्या का षड्यंत्र

बीस हजार के इनामी हत्यारे को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. आरोपी ने 15 साल पहले रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में खुद को बचाने की खातिर अपनी ही हत्या का षड्यंत्र रचा था.

फतेहपुर: फतेहपुर की ललौली थाना पुलिस ने एक ऐसे उपराधी को गिरफ्तार किया है जिसने 15 साल पहले रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में खुद को बचाने की खातिर अपनी ही हत्या का षड्यंत्र रचा था. बीस हजार के इनामी हत्यारे को पंद्रह साल बाद गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को शाबाशी देते हुए इनामी राशि के अलावा पांच हजार रुपए का अतिरिक्त इनाम दिया है.

अपराधी ने रचा था खुद की हत्या का षड्यंत्र

पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने मंगलवार को बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम घनश्याम का डेरा मजरे कोर्रा कनक निवासी छोटेलाल पुत्र सुखदेव द्वारा सवनिया उर्फ धनताली की हत्या कर शव का सिर काटकर गायब कर देने और मृतक के शरीर में अपना कपड़ा पहनाकर कुएं में डालकर खुद की हत्या का षड्यंत्र रचा था.

छोटेलाल वर्ष 2003 से लापता था. वहीं मृतक के पुत्र राजकरन निषाद द्वारा शव की पहचान करने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था. तब से छोटेलाल लापता हो गया था और वह गैर प्रांतों में रहने लगा था. मृतक सवनिया उर्फ धनताली की भांजी रजोलिया पत्नी रामसनेही ग्राम बगेरन डेरा मजरे कोर्रा कनक द्वारा मृतक छोटेलाल की जगह अपने मामा सवनिया की हत्या कर शव को कुएं में डाल देने और अभियुक्त छोटेलाल निषाद के कपड़े पहना देने का आरोप लगाते हुए छोटेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम दसौली जाकर उसकी ससुराल से उसे धर दबोचा.

सिर काटकर शव को पहना दिए थे अपने कपड़े

पूछताछ के दौरान उसने घटना से पर्दा उठा दिया. एसपी ने कहा कि 2003 मे छोटेलाल ने सवनिया ने अर्जुन की हत्या कर दी थी. वहीं उसका सिर काटकर गायब करने के साथ ही उसका एक हाथ काटकर अलग कर दिया था, क्योंकि मृतक के हाथ पर अर्जुन लिखा था.

ललौली पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि छोटेलाल ने अपने कपड़े मृतक के शरीर मे डालकर शव को कुएं मे फेंक दिया था. उधर जब रजोलिया द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराया गया तो मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना से पर्दा उठाने के लिए पुलिस पूरी तरह से जुट गई और सोमवार शाम ललौली पुलिस ने उसकी ससुराल से उसे दबोच लिया.

उन्होंने बताया कि इन 15 सालों के बीच उसने दो ट्रक, आठ प्लाट, तीन मकान और एक बोलेरो का मालिक बन गया है. पुलिस के सामने आरोपी छोटेलाल ने अर्जुन की हत्या करना कबूल करते हुए घटना से पर्दा उठा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?
मोहन भागवत के कार्यक्रम का संचालन करने वाले ऋषभ शाह कौन हैं?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Friday South OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget