एक्सप्लोरर

गोरखपुर में चोरों ने मोबाइल शॉप से लाखों का माल उड़ाया, CCTV में हुए कैद

सीएम सिटी में चोरों का इकबाल पूरी तरह से बुलंद है. मंगलवार की भोर में कोतवाली थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित मो‍बाइल शॉप से चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

गोरखपुरः सीएम सिटी में चोरों का इकबाल पूरी तरह से बुलंद है. मंगलवार की भोर में कोतवाली थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर स्थित मो‍बाइल शॉप से चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. शटर तोड़कर चोरी घटना को मंगलवार की भोर में चार बजे के आसपास अंजाम दिया गया. लेकिन, बगल में घर होने के बावजूद दुकान के मालिक और आसपड़ोस के लोगों को भी चोरी की भनक नहीं लगी. हालांकि दो चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं.

कोतवाली थानाक्षेत्र के मायाबाजार उत्‍तरी कोतवाली रोड पर आकाश मोबाइल शॉप के नाम से मोबाइल और अन्‍य एसेसिरीज की दुकान है. सोमवार की रात शॉप बंद होने के बाद दुकान मालिक आकाश दुकान बंद करके दुकान की बगल की सीढ़ी से ऊपर अपने घर में चले गए. उन्‍होंने बताया कि मंगलवार की सुबह 5 बजे के करीब आसपड़ोस के लोगों ने शटर टूटे होने की जानकारी दी. वे नीचे आकर देखे तो चोरों ने शटर तोड़कर सैमसंग, वीवो और लावा के महंगे सेट चुरा ले गए. उन्‍होंने बताया कि लगभग 20 से 22 लाख रुपए कीमत के 80 से 90 मोबाइल सेट चोरी किए गए हैं.

आकाश ने बताया कि उनकी मोबाइल शॉप की सीसीटीवी फुटेज में चोरों को आसानी से पहचाना जा सकता है. उन्‍होंने बताया कि मंगलवार की बंदी होने के कारण दुकान बंद होने के बाद आमतौर पर दुकानदार घर चले जाते हैं. इसी का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान को निशाना बनाया है. उन्‍होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आसानी से चोरों को पहचाना जा सकता है. उन्‍होंने घटना की सूचना तत्‍काल पुलिस को दी. पुलिस, डॉग स्‍क्‍वायड और फिंगर प्रिंट एक्‍सपर्ट की टीम ने आकर जांच पड़ताल की.

आकाश का कहना है कि हालांकि दुकान से 350 मीटर की दूरी पर ही थाना है. जानकारी होने के तत्‍काल बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. उन्‍हें उम्‍मीद है कि चोर जल्‍द से जल्‍द पकड़ लिए जाएंगे. सीसीटीवी फुटेज में मंगलवार की भोर में दो चोर 3.58 बजे से 4.15 तक चोरों ने दुकान में चोरी की घटना से अंजाम दिया है. शटर तोड़कर अंदर घुसते हुए दिख रहे हैं. उसके बाद चोरों ने बड़े ही इत्मिनान के साथ पूरी दुकान को खंगाल दिया और आराम से फरार हो गए.

इस संबंध में गोरखपुर के एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह ये घटना हुई है. इसमें सीसीटीवी फुटेज भी मिला है. उसमें चेहरे पहचान में आ रहे हैं. उनका कहना है कि वे लोगों से अपील करते हैं कि वे चोरों को पहचानने का प्रयास करें. आसपास के जिलों को भी एलर्ट किया गया है. उनका कहना है कि वे जल्‍द ही चोरों की पहचान कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget