एक्सप्लोरर

शामली में डबल मर्डर: गन्ने के खेत से दो युवतियों की शव मिले, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

शामली जिले में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. यहां गन्ने के खेत से दो युवतियों के शव मिले हैं. पुलिस की जांच के मुताबिक किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई हालांकि पुलिस रेप से इंकार कर रही है

शामली, एबीपी गंगा। शामली जिले में पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को सूचना मिली कि दो युवतियों के शव गन्ने के खेत में पड़े हैं. आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़े तो देखा कि दो युवतियों के शव कंबल में लिपटे पड़े हैं. जिनकी उम्र करीब 20 और 22 वर्ष है. दोनों युवतियों के सिर पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं. ऐसा लग रहा है कि जैसे दुष्कर्म करने के बाद युवतियों की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद शामली के कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगनपुरा रोड का है. जहां पर बाबू राम नाम के व्यक्ति के गन्ने के खेत में दो अज्ञात युवतियों के शव पड़े मिले जिसकी सूचना बाबूराम ने पुलिस को दी. अज्ञात युवतियों के शव गन्ने के खेत मे पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. जहां पर पुलिस ने देखा कि दो युवतियों के शव कंबल में लिपटे हुए पड़े हैं जिनकी उम्र करीब 20 और 22 वर्ष है.

एक युवती ने जींस टॉप पहना है जबकि दूसरी युवती ने सलवार कमीज पहना है. दोनों युवतियों के सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान है और ऐसा लग रहा है कि जैसे पहले युवतियों के साथ रेप किया गया हो और फिर उसके बाद उनकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई हो और शवों को ठिकाने लगाने के लिए गन्ने के खेत में फेंक दिया हो. पुलिस ने दोनों युवतियों के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन दोनों युवतियों में से किसी भी शिनाख्त नहीं हो पाई.

एसपी ने रेप की घटना से किया इंकार वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर एसपी शामली विनीत जायसवाल ने बताया कि शाम करीब 7 बजे कैराना थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि जगनपुरा के जंगल मे गन्ने के खेत के किनारे दो अज्ञात शव पड़े हुए है. सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी कैराना और एसएचओ कैराना तत्काल मय फ़ोर्स के मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की.

दो लड़कियों के शव जिनकी उम्र करीब 20 से 25 वर्ष थी मौके से मिली जिनके सर पे और गले पे चोट के निशान थे और मौके पर ही पंचायत नामा की कार्रवाई की गई और पंचायत नामा की कार्रवाई में लड़कियों के शरीर पर जो कपड़े मिले वह व्यवस्थित मिले और प्रथम दृष्टया दुष्कर्म जैसी कोई बात नहीं पाई गई. एसपी का कहना है मामले की जांच के लिये चार टीमें बनायी गई हैं, जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget