एक्सप्लोरर

बरेली में डॉक्टर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

बरेली के नामचीन डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक डॉक्टर के अल्ट्रासाउंड सेन्टर में गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, माना जा रहा है ये संक्रमण उसी से हुआ है

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली में जहां एक ओर गर्मी अपना सितम बरपा रही है तो वहीं कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला शहर के सबसे पॉश इलाके रामपुर गार्डन का है, जहां के डॉक्टर की रिपोर्ट कोविड 19 पॉजिटिव आई है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग से लेकर आईएमए तक में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं रामपुर गार्डन के ढाई सौ मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है.

रामपुर गार्डन स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर के डॉक्टर ने बढ़ाई मुसीबतें

बरेली में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बार तो शहर के नामचीन डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. दरअसल 20 मई को बदायूं की एक गर्भवती महिला का बरेली एमआरआई सेंटर पर अल्ट्रासाउंड हुआ था. जिसके बाद महिला जब बदायूं गई तो स्वास्थ्य विभाग ने उसका सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया. महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही बदायूं के डीएम ने बरेली के डीएम को इसकी जानकरी दी. जिसके बाद बरेली एमआरआई सेंटर के डॉक्टर को क्वारंटीन रहने को कह दिया गया और उनका सैम्पल लेकर जांच के लिए आईवीआरआई भेज दिया गया. सीएमओ डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि मंगलवार देर शाम डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया. क्योंकि जिले में किसी डॉक्टर के संक्रमित होने का ये पहला मामला था. जिसके बाद डॉक्टर को एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया और उनके परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया.

सीएमओ ने कहा एसीएमओ करेंगे डॉक्टर की जांच

सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर को नोटिस दिया गया है और डॉक्टर के संपर्क में जो लोग आए हैं उनकी खोजबीन की जा रही है. इसकी जांच एसीएमओ को सौंपी गई है कि क्या उस अल्ट्रासाउंड सेंटर को हमारे कार्यालय से अनुमति प्राप्त थी, क्या उनका प्रशिक्षण हुआ था, क्या वो आवश्यकता के अनुसार, औचित्य के अनुसार, निर्देश के अनुसार जो पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट है उसका प्रयोग कर रहे थे अथवा नही कर रहे थे. इन सब बिन्दुओं पर जो भी प्रोटोकॉल है उसको फॉलो कर रहे थे कि नहीं इन सब पहलुओं पर विस्तृत जांच की जाएगी.

बरेली में बने 10 हॉटस्पॉट,

बरेली में वर्तमान समय में शहर से लेकर देहात तक 10 हॉटस्पॉट बनाये गए है. जिसमे शहर में रामपुर गार्डन, साहूकारा, बिहारीपुर, बानखाना, एजाज नगर तो वही आंवला में दो, मीरगंज में 2 और फरीदपुर में एक हॉटस्पॉट बनाया गया है. इन सभी कंटेनमेन्ट जोन को नई गाइडलाइन पर 250 मीटर के क्षेत्र को सील किया गया है. इन इलाकों में किसी के भी आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम इन इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों का सर्वे कर रही है और कोरोना संदिग्ध लोगों के सैम्पल लिए जा रहे हैं. बरेली में अब तक करीब 2000 लोगों के कोरोना की जांच की गई है. बरेली में आईवीआरआई में सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजा जाता है.

बरेली में 43 लोगों के रिपोर्ट आ चुकी है कोरोना पॉजिटिव, 2 की मौत

जिले में अब तक 2000 लोगों की जांच हुई है. जिनमे से 43 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है. इसमें से 10 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. जबकि 2 लोगों की मौत भी हो चुकी है. जिले में अभी भी 31 एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बरेली जिला दो बार हो चुका है कोरोना फ्री

गौरतलब है कि बरेली जिला दो बार कोरोना से जंग जीत चुका है. स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन, पुलिस, फायर विभाग और नगर निगम के प्रयासों से बरेली दो बार कोरोना फ्री हो चुका है लेकिन एक बार फिर बरेली में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. आज आई 74 सैम्पल्स की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं.

प्रवासियों ने बढ़ाई बरेलीवासियों की मुसीबतें

दरअसल देश के अलग अलग राज्यों से आये 29 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से ज्यादातर मजदूर मुंबई से अपने घर ट्रकों से, पैदल, और अन्य वाहनों के जरिये आये हैं. जिनकी वजह से सामुदायिक संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है.

ये भी पढ़ें

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले सात हजार के करीब, अबतक 182 मरीजों की जा चुकी है जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
INDIA ब्लॉक प्रोटेस्ट को लेकर दो और FIR दर्ज! जांच कर रही पुलिस
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमसी से पीटा
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमसी से पीटा
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश
अमेठी के अस्पताल में लापरवाही! फर्श के पोछे से साफ किया बेड? जांच के आदेश

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget