एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: दिग्विजय सिंह के भाई ने सीएम कमलनाथ को दी नसीहत, कह दी ये बड़ी बात

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कमलनाथ को मजबूर नहीं बल्कि एक मजबूत सीएम की तरह काम करना चाहिए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि किसी भी क्षेत्र में काम नहीं दिख रहा है.

गुना: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपनी ही राज्य सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से कहा है कि वह मजबूत मुख्यमंत्री बनकर काम करें, मजबूर बनकर नहीं. विधायक लक्ष्मण सिंह ने मंगलवार को कहा, "मेरा मुख्यमंत्री कमलनाथ को संदेश है कि आप मजबूत मुख्यमंत्री बनकर काम करिए, मजबूर मुख्यमंत्री बनकर नहीं. अभी तक सरकार बचाओ-बचाओ के प्रयास हो रहे हैं, अब प्रयास करिए सरकार चलाने के. सरकार चले."

लक्ष्मण सिंह यहीं नहीं रुके, और उन्होंने कहा, "अभी नीचे दिख नहीं रही है सरकार, किसी क्षेत्र में देख लीजिए काम नहीं दिख रहे हैं. मनरेगा के काम नहीं दिख रहे, स्वास्थ्य सेवाओं की हालत आप देख रहे हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं और कॉलेजों में जनभागीदारी समिति नहीं बनी है. इसलिए मुख्यमंत्री को सुझाव है कि सरकार चलाने में ज्यादा ध्यान दें, बचाने में कम."

सरकार के भविष्य को लेकर उठने वाले सवालों पर उन्होंने कहा, "जब तक सरकार है तब तक है, जब तक रहेगी, हम तो चाहते हैं कि सरकार पांच साल रहे. मगर रहे न रहे, आप (कमलनाथ) एक मजबूत मुख्यमंत्री बनकर बताइए, तभी प्रदेश और प्रदेशवासियों का भला होगा." यह पहला मौका नहीं है, जब लक्ष्मण सिंह ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. इससे पहले भी वह सरकार को नसीहत देते रहे हैं. इतना ही नहीं चाचौड़ा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर तो वह अपने भाई दिग्विजय सिंह के आवास पर ही धरने पर बैठ गए थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
जम्मू-कश्मीर का राज्य दर्जा बहाल करने की मांग, 5 अगस्त को प्रदर्शन की रणनीति
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत
ग्रेटर नोएडा: प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, दीवार गिरने से 2 फायरकर्मियों की मौत

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
गंभीर-कोहली बहस पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान- 'जरूरी है, वरना...'
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
11 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का बिजनेस, अब हर महीने हो रही ढाई लाख की कमाई
Embed widget