एक्सप्लोरर

दिल्ली हिंसाः दंगों की आग में बेगुनाहों की गई जान, जवाबदेही किसकी, ज़िम्मेदार कौन?

दिल्ली हिंसा में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल हैं.

नई दिल्लीः जब दंगों की आग फैलती है तो तबाही मचाते हुए अक्सर उन पर जा लगती है जिनका दूर-दूर तक उससे कोई वास्ता नहीं होता. जब ऐसा होता है तो पीछे छूट जाते हैं बिखरे, टूटे हुए परिवार, जिनकी उदासी की जवाबदेही कोई नही कर सकता न तो वो दंगाई और न ही प्रशासन. भरोसे और विश्वास की डोर उनके लिए कहीं न कहीं टूट जाती है. दिल्ली के नार्थ ईस्ट जोन में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पक्ष विपक्ष में चल रहे प्रदर्शन 23 फरवरी को हिंसक गए और हिंसा बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ जाती है कि 26 फरवरी तक 25 लोग दम तोड़ देते हैं और 200 से ज्यादा लोग घायल हो जाते हैं. यह लोग जिन्होंने अपनी जान गंवाई यह आखिर कौन थे.

1. राहुल ठाकुर 23 वर्षीय राहुल को कल 4:30 बजे गुरु तेग बहादुर अस्पताल लाया गया था. अस्पताल में इलाज के दौरान रात में उनकी मौत हो गई. राहुल सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और प्रदर्शन का हिस्सा भी नहीं थे. भरिजपुरी में राहुल अपने घर से बाहर निकले थे, जहां कुछ उपद्रवियों ने उनपर गोली चला दी थी. राहुल के पिता RPF में काम करते हैं. आखरी बार जब राहुल की उनके पिता से बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि हालात खराब हैं इस सब से दूर रहे. वहीं राहुल की माता जी बात करने की हालत में नहीं हैं. जब यह हादसा हुआ उस वक्त राहुल के दोस्त भी वहां मौजूद थे. कहना है कि सुरक्षा बल की संख्या बेहद ही कम थी, पुलिस को कई बार फ़ोन किया गया. लेकिन पुलिस मदद करने सामने नहीं आई. उनका कहना है कि एक समय के बाद पुलिस ने फ़ोन उठाने तक बंद कर दिए थे. राहुल के रिश्तेदारों के कहना है की कल जो कदम उठाया गया उसे पहले उठा लेने चाहिए था.

 2. मेहताब (22 साल की थी उम्र) मेहताब की भाभी का कहना है कि वह चाय पीना चाहता था इसलिए दूध लेने बाहर निकला था. उनकी मिक्स्ड कॉलोनी है इसीलिए आगे दूसरे समुदाय के लोगों ने गेट बंद कर हुआ था. जिस पर उनकी मां ने उसे पीछे के रास्ते से जाने के लिए कहा था. मेहताब की भाभी बताती हैं कि जैसे ही वो पीछे वाली गली में गए उन्हें वहां से घसीटते हुए ले जाया गया. जिसके बाद उन्हें उनका शव ही मिला. बता दें कि मेहताब दिमागी रूप से कमजोर थे. मेहताब अपने भाई के कंस्ट्रक्शन के काम में उनका हाथ बंटाते थे. सबसे ज़रूरी बात यह थी कि वो प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे.

3. फुरकान दिल्ली हिंसा में 34 साल के फुरकान की भी मौत हो गई. फुरकान की एक 4 साल की बेटी और एक 2 साल का बेटा है. जिन्हें काफी समय तक यह ही नहीं पता था कि उनके पिता अब नहीं रहे. रिश्तेदारों के कहना है कि मीडिया के ज़रिए उनकी बेटी को उनके पिता के मारे जाने की खबर मिली. वहीं फुरकान की मां दिल की मरीज हैं. जिन्हें अब तक उनके बेटे की मौत के बारे में नहीं बताया गया है. उन्हें अब तक 2 बार हार्ट अटैक आ चुका है. फुरकान हैंडीक्राफ्ट्स का बिज़नेस करते थे.

4. बीरभान सिंह बीरभान सिंह दिल्ली के शिव विहार में पिछले कुछ सालों से रह रहे थे. वह राजस्थान के एक गांव से आते हैं. उनका दिल्ली में अपना कारोबार था. जिस दिन उन्हें गोली लगी उस दिन वह मौजपुर से करावल नगर के लिए जा रहे थे. रास्ते में हिंसा हो जाने के कारण वो रोड के साइड से जा रहे थे. लेकिन किसी ने छत से गोली चलाई जो सीधा उनके सिर में लगी. जिससे उनकी मौत हो गई. उनके परिजनों का कहना है कि घटनास्थल पर सुरक्षा बल तैनात नहीं था.

सोनिया गांधी के बयान पर BJP का पलटवार, जावड़ेकर बोले- ये गंदी राजनीति है कोर्ट में चलाया गया कपिल मिश्रा का वीडियो, हाई कोर्ट ने FIR दर्ज करने को लेकर सॉलिसिटर जनरल से कही ये बात
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget