एक्सप्लोरर

EVM विवाद: केजरीवाल का आरोप, ‘AAP के वोट BJP-अकाली को ट्रांसफर हुए’

नई दिल्ली: बसपा सुप्रीमो मायावती के बाद अब केजरीवाल और तकरीबन मोदी विरोधी सभी पार्टियां ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ रही हैं. आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए हैं. केजरीवाल ने कहा है कि उन्हें शक है कि ईवीएम में आप के वोट ट्रांसफर हुए हैं.

ईवीएम पर सवाल उठाते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘’इस चुनाव में कांग्रेस को 38.5 फीसदी, अकाली को 30.6 फीसदी आप और लोक इन्साफ को 24.9 फीसदी वोट मिले है. लेकिन अकाली को 30 फीसदी वोट कैसे मिले ? उन्हें तो 5 फीसदी वोट ही मिलने चाहिए थे.’’ केजरीवाल ने कहा, ‘’पंजाब के लोग अकाली दल को हराना चाहते थे.’’

EVM पर सवाल उठाने से पहले ये रिपोर्ट पढ़ें, सब क्लियर हो जाएगा!

केजरीवाल ने कहा, ‘’सभी बड़े पत्रकार मान रहे थे पंजाब में दिल्ली का भी रिकॉर्ड टूटेगा. चुनाव के वक़्त यह कहा गया, आप मालवा जीत रही है जिसपर किसी को शक नहीं था, कांग्रेस माझा स्वीप कर रही है और दोआबा में टक्कर है. बावजूद इसके नतीजे उलट हुए हैं.’’

केजरीवाल ने कहा, ‘’केजरीवाल ने कहा, "पंजाब में 32 स्थानों पर (वोटर-वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) वीवीपीएटी स्थापित किए गए थे. हम (निर्वाचन आयोग से) वीवीपीएटी के विवरण की ईवीएम के विवरणों से मिलान करने की मांग करते हैं. ईवीएम के साथ छेड़छाड़ करके हमारे 20-25 प्रतिशत वोट शिरोमणी अकाली दल-भाजपा गठबंधन के खाते में कर लिए गए."

केजरीवाल ने कहा, ‘’पंजाब में सबको आम आदमी पार्टी की आंधी दिख रही थी. सब कह रहे थे कि आम आदमी पार्टी जीत रही है फिर भी पार्टी को कम वोट मिले.’’ उन्होंने बूथ नंबर 73 का एक उदाहरण देते हुए कहा, ‘’इस बूथ पर हमें सिर्फ तीन वोट मिले हैं. जबकि यहां तो हमारे सात वॉलंटियर हैं. जिनके 17 परिवार वाले हैं. उनके वोट कहां गए.वहीं, खेमकरण में नौ कार्यकर्ता हैं. वहां हमें केवल पांच वोट मिले हैं ? इसका जवाब कहां है? यह वोट कहां गए?’’

केजरीवाल की इस मांग पर मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल जी 'फ्रस्टेटिया' गए हैं

केजरीवाल ने कहा, ‘’हमने बूथ समीक्षा की तो यह गड़बड़ी सामने आई है. हमारी हार समझ से परे हैं. अगर ऐसा होता रहा तो जनता का ईवीएम पर से विश्वास उठ जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’ महाराष्ट्र में सिविक पोल्स में एक सीट पर एक निर्दलीय को कोई वोट नहीं मिला, यह कैसे हुआ, उसका खुद का वोट कहां गया, उसकी बीवी का वोट कहां गया. ईवीएम की जगह अब कुछ और सोचना पड़ेगा.’’

उन्होंने उत्तराखण्ड, यूपी में भी ईवीएम से छेड़छाड़ होने पर शक जताया. केजरीवाल ने कहा, ‘’उत्तराखण्ड, यूपी और पंजाब में शक है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की गई है. पंजाब में आप के 20 से 25 फीसदी वोट अकाली बीजेपी को ट्रांसफर हो गए जिसकी वजह से कांग्रेस जीत गई.’’

केजरीवाल ने कहा, ‘’कई देशों में ईवीएम को बैन कर दिया है, क्योंकि उन्हें भी लगा की ईवीएम से छेड़छाड़ होती है. 2014 के पहले तक बीजेपी खुद ईवीएम का विरोध करती थी. अडवाणी जी ने भी विरोध किया था.’’

बता दें कि केजरीवाल की पार्टी ने अगले महीने होने वाले एमसीडी चुनाव में ईवीएम की जगह बैलेट के इस्तेमाल की मांग की है, लेकिन चुनाव आयोग ने लगभग उनकी ये मांग ठुकरा दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget