एक्सप्लोरर

एससी-एसटी एक्ट को लेकर संगम नगरी में जबरदस्त प्रदर्शन, दलित संगठनों ने दिया अल्टीमेटम

प्रदर्शनकारी दलित संगठनों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर एससी एसटी एक्ट में बदलाव कर उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की गई तो उसके अंजाम बेहद खतरनाक होंगे. प्रदर्शनकारियों ने इसे मोदी सरकार की साजिश करार दिया है.

इलाहाबाद: एससी एसटी एक्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले के विरोध में दलित संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद का आज संगम नगरी इलाहाबाद में भी जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है. इलाहाबाद में दलित संगठनों से जुड़े हजारों कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने तीन जगहों पर ट्रेनों को रोककर रेलवे ट्रैक जाम किया है और साथ ही जगह - जगह जबरन बाजार को बंद कराया है. हालांकि बंद समर्थक इलाहाबाद में काफी देर से सड़कों पर उतरे और दोपहर बाद हंगामा शुरू किया.

प्रदर्शनकारियों ने मेजा इलाके में नई दिल्ली से जम्मूतवी जाने वाली मूरी एक्सप्रेस ट्रेन को रोका तो साथ ही प्रयाग स्टेशन पर मालगाड़ी और जंक्शन के पास भी मालगाड़ी को बीच रास्ते रोका. जंक्शन पर एक हजार से ज़्यादा प्रदर्शकारियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर व्यवस्था को हिला दिया. बंद रेलवे ट्रैक को खाली कराने के लिए डीएम व एसएसपी को भी मौके पर पहुंचना पड़ा. बंद समर्थकों ने दोपहर को सड़कों पर उतरकर बाजार जबरन बंद कराए. इस दौरान भारी भीड़ के चलते पुलिस भी तमाशबीन बनी रही. छिटपुट झड़पों को छोड़कर अभी तक का बंद शांतिपूर्ण रहा है. बंद समर्थकों के सड़कों पर उतरने से काफी देर तक हंगामे व अफरा तफरी का माहौल रहा.

इलाहाबाद में हो रहे इन प्रदर्शनों के ज़रिए जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराज़गी जताई जा रही है, वहीं केंद्र की मोदी सरकार से दलित क़ानून में किसी तरह का बदलाव करने पर अंजाम भुगतने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है.

प्रदर्शनकारी दलित संगठनों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर एससी एसटी एक्ट में बदलाव कर उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की गई तो उसके अंजाम बेहद खतरनाक होंगे. प्रदर्शनकारियों ने इसे मोदी सरकार की साजिश करार दिया है. इलाहाबाद में दोपहर तकरीबन एक बजे तक माहौल सामान्य था, लेकिन उसके बाद अचानक जगह -जगह लोग इकट्ठे होने लगे और प्रदर्शन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
टाइगर श्रॉफ पर हमले पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, बोलीं- 'जिसे सबसे सुरक्षित...'
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
गुजरात: करजण नदी पर पुल जर्जर! CM भूपेंद्र पटेल बोले- ठेकेदार पर हो एक्शन
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, कहा- 'जो भी सलमान खान के साथ...'
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget