एक्सप्लोरर

कासगंज: इन शर्तों पर मिली दलित युवक की बारात को निजामपुर गांव से गुजरने की इजाजत

कासगंज जिले के थाना कासगंज के निजामपुर गांव में दलित की बारात चढ़ाने को लेकर चल रहे विवाद में दोनो पक्षों ठाकुरों और दलितों के बीच जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया है. निजामपुर गांव में दलित संजय जाटव की बारात चढ़ाने का नया रुट चार्ट दोनों पक्षों की सहमति और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से जारी हुआ है.

कासगंज: कासगंज जिले के थाना कासगंज के निजामपुर गांव में दलित की बारात चढ़ाने को लेकर चल रहे विवाद में दोनो पक्षों ठाकुरों और दलितों के बीच जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया है.

समझौते के अनुसार बारात का जनवासा गांव निजामपुर के बाहर कुतुबपुर को जाने वाले मुख्य मार्ग पर धर्मवीर निवासी निजामपुर के खेत में रहेगा.

बारात जनमासा से प्रस्थान कर कुतुबपुर निजामपुर रोड से गावनिजपुर के तिराहा से होती हुई प्राइमरी पाठशाला के सामने से गली से होते हुए महेश चौहान आदि के घर के सामने से गली में होकर सुरेंद्र चौहान के घर के पास से पश्चिम दिशा में सत्यपाल सिंह के घर तक जाएगी.

बारात में ऐसा कोई भी राजनैतिक/राजनैतिक संगठन से संबंधित व्यक्ति प्रतिभाग नही करेगा जिसके कृत्य/आचरण से मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने का खतरा हो.

कासगंज: इन शर्तों पर मिली दलित युवक की बारात को निजामपुर गांव से गुजरने की इजाजत

बारात में कोई भी व्यक्ति अस्त्र शस्त्र लेकर प्रतिभाग नहीं करेगा और न ही किसी मादक पदार्थ का सेवन करेगा.

कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यंत्र से आपत्तिजनक भाषा/शब्द का प्रयोग नहीं करेगा.

गांव मे जिस गली से बारात चढ़ना प्रस्तावित है वह गली काफी सकरी है इस कारण अपनी स्वेच्छा से ऐसे वाहन/साधन का प्रयोग किया जाए जो आसानी से गली में से निकल सके.

गांव के निवासी आपसी सौहार्द बनाते हुए बारात से पूर्व व बाद में गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे.

जनपद में धारा 144 लागू है इस कारण बारात में कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यंत्र से ऐसी भाषा/शब्द एवं अन्य कार्य नहीं करेगा जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो.

कासगंज के निजामपुर गांव में दलित संजय जाटव की बारात चढ़ाने का नया रुट चार्ट दोनों पक्षों की सहमति और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से जारी हुआ है. बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बारात रूट को लेकर कोर्ट के हस्तक्षेप करने संबंधी संजय की याचिका खारिज कर दी थी. याचिका में बारात को कासगंज के निजामपुर गांव के ठाकुर इलाके से गुजरने की अनुमति देने की बात कही गई थी. संजय की शादी 20 अप्रैल को होनी तय है. दलित दूल्हे संजय जाटव ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने का इशारा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
'रावण दहन के साथ संकल्प लें कि..', CM योगी ने लिखी पाती, दिया ये संदेश
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बिहार के मंत्री बोले- ये बेहद...
टाइगर श्रॉफ हमला: संजय राउत ने CM फडणवीस को घेरा, बोले- 'आप तो गृहमंत्री हैं न...'
टाइगर श्रॉफ हमला: संजय राउत ने CM फडणवीस को घेरा, बोले- 'आप तो गृहमंत्री हैं न...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'
टाइगर श्रॉफ हमला: पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'देश के प्रधानमंत्री...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget