एक्सप्लोरर

यूपी: पीलीभीत, महाराजगंज और हाथरस के बाद बरेली और प्रयागराज भी COVID-19 से मुक्त हुए

यूपी सरकार के सीनियर अधिकारियों ने दावा किया कि अब प्रदेश में कोविड-19 के कुल 869 सक्रिय मामले ही रह गए हैं. वहीं आज सीएम योगी ने समीक्षा बैठक की. इसमें निराश्रित लोगों के लिए एक हज़ार रुपए की धनराशि जारी करने के निर्देश दिया गया.

लखनऊ: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर यह भी है कि अब बरेली और प्रयागराज भी कोरोना मुक्त जिलों की सूची में शामिल हो गए हैं. इससे पहले पीलीभीत, महराजगंज और हाथरस कोरोना मुक्त जिले बन चुके हैं. सरकार के आला अधिकारियों का दावा है कि प्रदेश में कोरोना के अब कुल 869 सक्रिय मामले ही रह गए हैं. पहले के मुकाबले संक्रमण की रफ्तार थम रही है जो पहले से लगातार कम हो रहे हैं.

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक में विशेष रूप से निराश्रित लोगों के लिए एक हज़ार की धनराशि जारी करने का निर्देश दिये हैं. साथ ही उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छूटे हुए पात्रों को भी युद्ध स्तर पर चिन्हित कर एक हज़ार रुपये देने के निर्देश दिए हैं. अब तक 23 लाख 70 हजार श्रमिकों को राज्य सरकार ने अपने संसाधन से 236 करोड़ 98 लाख रुपये भरण पोषण भत्ते के रूप में बांटा है. इसके अलावा ऐसे शिक्षण संस्थान, चिकित्सालय या कार्यालय जिनके यहां अस्थाई कर्मचारी या आउटसोर्सिंग के कर्मचारी हैं और लॉकडाउन के कारण यदि उपस्थित नहीं हो पाए हैं, तो उनके मानदेय में कोई कटौती न की जाए. ऐसे कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान किया जाए.

सीएम योगी ने पीपीई किट और एन-95 मास्क विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाने के निर्देश दिए. कम्युनिटी किचन की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा है कि संक्रमण मुक्त क्षेत्रों में भी सावधानी बरती जाए और लॉकडाउन की व्यवस्था का यथावत पालन सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों की समस्या के संदर्भ में मुख्य सचिव और नोडल अफसर को संवाद बनाए रखने का निर्देश दिया है. उन्होंने अन्य राज्यों में जो उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं उनसे निरंतर संवाद बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने को कहा है.

इसके सथा ही उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना मामलों की संख्या, ग्रोथ रेट और डेथ रेट भी काफी कम है. औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से जिन व्यक्तियों को तनख्वाह दी जानी है, उसमें भी विशेष रूप से काम किया गया है और अब तक 35968 इकाइयों में 524.51 करोड़ रुपये वेतन का भुगतान भी कर दिया गया है. इसके साथ ही 6603 बंद इकाइयों को शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि जगह-जगह 5154 क्रय केंद्रों पर व्यवस्था करते हुए लगभग 33158 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कल तक हो गई है.

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक प्रदेश के जिलों की स्थिति निरंतर सुधर रही है, जो कि हमारे लिए एक अच्छी खबर है. उन्होंने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में 1025 लोग हैं और 10814 संक्रमण संदिग्ध लोग क्वॉरंटीन किए गए हैं. 10 हज़ार आइसोलेशन बेड और 15 हज़ार क्वारंटीन बेड तैयार कर लिए हैं.

COVID-19: दिल्ली के जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम
लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
आमिर खान की तीसरी शादी पर मौलाना इसहाक गोरा का बड़ा बयान, 'सोच बदलने की जरूरत'
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल
अब AI संभालेगा जयपुर का ट्रैफिक, लाइव जाम देखकर खुद बदलेगा सिग्नल; 39 दिन का ट्रायल सफल

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget