एक्सप्लोरर

ब्लैकमेलर ने वायरल किए प्राइवेट फोटो, प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

मेरठ के टीपीनगर इलाके में रेलवे ट्रेक पर प्रेमी युगल चलती मालगाड़ी के सामने कूद गये. पुलिस ने दोनो के शव बरामद कर लिये हैं.

मेरठ: प्रेम कहानी के बीच प्रेमी का दोस्त ब्लैकमेलर बनकर क्या आया, प्रेमी युगल ने हंगामा होने के बाद तनाव के चलते अपनी जान दे दी. मेरठ के टीपीनगर इलाके में रेलवे ट्रेक पर प्रेमी युगल चलती मालगाड़ी के सामने कूद गये. पुलिस ने दोनो के शव बरामद कर लिये हैं. घटना के बाद से ब्लैकमेलर फरार है और उसने अपनी फेसबुक आईडी बंद कर दी है.

28 जनवरी की शाम टीपीनगर इलाके में पूठा गांव के पास रेलवे ट्रेक पर प्रेमी युगल के शव पुलिस ने बरामद किये. चश्मदीदों की सूचना पर पुलिस यहां पहुंची थी. शवों की तलाशी में मिले फोन नंबर के आधार पर परिजनों को सूचित किया गया. चश्मदीदों के मुताबिक प्रेमी युगल काफी देर तक रेलवे ट्रेक के किनारे घूमते रहे और एकाएक जब मालगाड़ी आई तो उसके सामने कूद गये.

बहुत बड़ा है सॉल्वर्स का जाल: पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल कराने के मामले में 29 गिरफ्तार

शिनाख्त के बाद पता चला कि प्रेमी युगल लंबे समय से अफेयर में थे. युवक मेरठ शहर का निवासी था और लड़की किठौर की थी. दोनों के अफेयर की जानकारी उनके परिजनों को भी थी. सजातीय होने की वजह से उनकी शादी में भी कोई रोड़ा नहीं था. परिजनों ने खुशी-खुशी उनकी शादी भी तय कर दी थी. लेकिन लड़की की बड़ी बहिन की शादी कुछ ही महीनों में होने वाली थी. जिसके बाद उनकी शादी होनी थी.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस लवस्टोरी में लड़के का दोस्त विलेन बनकर आया. उसने दोनों अंतरंग फोटो लड़के के मोबाइल फोन से चोरी कर लिये और अपनी फेसबुक आईडी से प्रोफाइल बनाकर सोशलमीडिया पर शेयर कर दिये थे. उसने ये फोटो जानबूझ कर लड़की के परिजनों के मोबाइल पर व्हाट्सअप के जरिये पहुंचाये. जिसके बाद लड़की के घर में जमकर हंगामा हुआ. उसके परिजनों ने इस मामले में लड़के और उसके परिवार से भी कड़ी आपत्ति जताई थी.

योगी पहले पूजा करेंगे फिर कैबिनेट मीटिंग, इसके बाद कुंभ स्नान और फिर मंत्रियों को दिखाएंगे 'उरी'

दोस्त की हरकत से हालात यहां तक बिगड़ गये कि दोनों के परिजनों के बीच शादी तोड़ने की बातें होने लगी थी. इस संबध में दोनों परिवारों के बीच हाल ही में एक पंचायत भी हुई थी. इससे प्रेमी युगल बेहद आहत थे. इसी तनाव में दोनों 28 जनवरी को दोपहर टीपीनगर में रेलवे ट्रेक के किनारे पहुंचे और कई घंटे तक वहां घूमते रहे. तभी अचानक दोनों ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस अभी छानबीन कर रही है. सोशल मीडिया पर युगल के फोटो वायरल होने की भी बात सामने आई है और यह भी पता चला कि परिवार वाले दोनों की शादी को राजी नहीं थे. फोटो वायरल करने के मामले में अभी परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है. पुलिस जांच में जो निकलकर सामने आयेगी, उसके अनुसार कार्रवाई होगी. हम परिजनों की तहरीर के इंतजार में भी है. रात में ही शवों का अंतिम संस्कार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget