एक्सप्लोरर

Coronavirus Updates नोएडा में कोविड-19 के 98 नये रोगी मिले, संक्रमितों की संख्या 1669 तक पहुंची

कोरोना वायरस का असर व्यापक होता जा रहा है. बीते बुधवार को बीते 24 घंटे में 98 नये रोगी मिले. राहत की बात ये रही कि कहीं से किसी की मौत की खबर नहीं आई.

नोएडा (बलराम पांडेय की रिपोर्ट). गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 संक्रमण ने बीते 24 घंटे में 98 लोगों को अपना शिकार बनाया. जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1669 हो गई है. जिला प्रशासन के लिये राहत की बात ये रही कि बीते 72 घंटे के दौरान किसी की मौत नहीं हुई है और 47 लोग कोरोना को मात देकर और स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं. जिले में कोरोना वायरस का शिकार हो कर मरने वालों की सख्या 19 पर बनी हुई है, जबकि 996 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. अब जिले में अब कुल एक्टिव केस मात्र 654 हैं, जिनका इलाज नोएडा के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है.

स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने बीते 24 घंटे कोरोना संक्रमण के जो आंकड़े किए हैं, उससे पता चलता है कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की रोक थाम के लिए जिला प्रशासन के द्वारा उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हुये हैं. गौतमबुद्ध नगर में बीते 24 घंटों में कोरोना की आई टेस्ट रिपोर्ट में 98 नये कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं. नये मरीजों के मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1669 हो गई है. वहीं 996 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं. इनमें स्वस्थ हुए 47 संक्रमित भी शामिल हैं.

जिला सर्विलांस अफसर डॉ. सुनील दोहरे के अनुसार 98 पॉजिटिव मरीजों में 31 मरीज ऐसे हैं, जिन्हें वायरस का संक्रमण पुराने मरीजों से हुआ है. इसके अलावा कई मरीजों की कोरोना जांच साधारण फ्लू के लक्ष्ण मिलने पर हुई थी. अब जिले में कुल सक्रिय केस 654 हो गए हैं. सक्रिय केस के आंकड़ों में जिला अव्वल है व कुल संक्रमितों की संख्या में तीसरे स्थान पर है. जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग उन इलाकों को सील कर सैनिटाइजेशन करने में जुटा है, जहां पर कोरोना के नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ सैनिटाइजेशन से लेकर मास्क व शारीरिक दूरी तक का पालन कराने को विशेष तौर पर अधिकारी की तैनाती की गई है.

ये भी पढ़ें.

UP Covid Update: यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पार, 24 घंटे में 11 मरीजों की मौत

UP: ग्रेटर नोएडा में 30 मरीज कोरोना को परास्त कर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, 14 दिन क्वारंटाइन की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget