एक्सप्लोरर

कोरोना संकट: झारखंड में ट्रेन से यात्रा को लेकर विशेष निर्देश, 3 घंटे पहले पहुंचना होगा रेलवे स्टेशन

यात्रियों को निजी वाहन से चलने को लेकर भी निर्देश दिया गया है कि एक वाहन में ड्राइवर के अलावा 2 और लोग यात्रा कर सकेंगे. इसके साथ ही यात्रियों को स्टेशन तक आने जाने के लिए किसी विशेष पास की जरूरत नहीं होगी.

रांची: केंद्र सरकार ने 15 जोड़ी ट्रेन देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए शुरू की है. इन ट्रेनों में से एक ट्रेन झारखंड के रांची के लिए भी है, जो दिल्ली से बुधवार और शनिवार के दिन चलकर रांची आया करेगी और रांची से गुरुवार और रविवार के दिन चलकर दिल्ली जाएगी.

झारखंड में ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों के लिए सरकार की तरफ से विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिसके मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को यात्रा के दिये गए समय से कम से कम 3 घंटे पहले रेलवे स्टेशन पर पहुंचना होगा. ऐसा इसलिए किया गया है, जिससे सरकार कोरोना के मद्देनजर सभी जरूरी जांच समय पर पूरी कर ले.

इसके साथ ही यात्रियों को निजी वाहन से चलने को लेकर भी निर्देश दिया गया है कि एक वाहन में ड्राइवर के अलावा 2 और लोग यात्रा कर सकेंगे. इसके साथ ही यात्रियों को स्टेशन तक आने जाने के लिए किसी विशेष पास की जरूरत नहीं होगी, बल्कि जो कन्फर्म ट्रेन का टिकट होगा उसे ही पास के तौर पर माना जायेगा और जो लोग यात्रियों को छोड़कर वापस लौट रहे होंगे, उन्हें टिकट की कॉपी अपने मोबाइल में दिखानी होगी. जितने भी यात्री ट्रेन से यात्रा करेंगे. उन सभी लोगों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था स्टेशन पर होगी और इसमें कम से कम 2 घंटे का समय लगेगा. साथ ही राज्य सरकार के निर्धारित मानक के मुताबिक ही क्वारंटीन भी किया जाएगा.

इसके साथ ही जो यात्री रांची आएंगे उन्हें अपने घर तक जाने की व्यवस्था खुद करनी होगी. इससे पहले देखा गया था कि प्रवासी मजदूरों के लिए राज्य सरकारों की तरफ से ही उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी.

साथ ही जो लोग स्टेशन से बड़े वाहनों के जरिये अपने घर जाएंगे उनके लिए भी गाइडलाइन है, जिसके मुताबिक बड़ी बस में 25 यात्री, बस में 20 यात्री और छोटी बस में सिर्फ 15 यात्री ही सफर कर सकेंगे, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
घर की बिजली होगी और सस्ती, सरकार देने जा रही 1 हजार करोड़ की सब्सिडी, बस करना होगा ये काम
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट से 3 भाइयों की मौत; 9 झुलसे
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget