एक्सप्लोरर

गठबंधन के लिए आज आखिरी दम भरेगी कांग्रेस, उम्मीद कम!

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन हो रहा है या नहीं आज इस बात का फैसला हो जाएगा. समाजवादी पार्टी के नेताओं के मुताबिक गठबंधन नहीं हो रहा, जबकि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि आज इस पर स्थिति पूरी तरह साफ हो जाएगी. दरअसल मामला सीटों को लेकर फंसे हुआ है. सपा नेता नरेश अग्रवाल के मुताबिक कांग्रेस ज्यादा सीटें मांग रही थी और अखिलेश उतनी सीटें देनें को तैयार नहीं थे.

गठबंधन को लेकर जारी सन्देह के बीच कल कांग्रेस ने अपनी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक कर इस बारे में अपने रूख का संकेत दिया है. इस बैठक में राज्य के पहले दो चरणों के लिए 140 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय किए गए. बहरहाल, गठबंधन की संभावना को बरकरार रखते हुए कांग्रेस ने इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

कांग्रेस नेता और यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कल मीडिया से बात करते हुए कहा, ''गठबंधन पर आगे क्या होगा ये देखना पड़ेगा. आपको रविवार सुबह पता चल जाएगा, जब घोषणा की जाएगी.'' वहीं यूपी कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने दावा किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश के पहले दो चरणों में चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी. सपा के साथ प्रस्तावित गठबंधन को लेकर सन्देह बरकरार रखते हुए राजबब्बर ने कहा कि बातचीत में कोई अड़चन नहीं है.

कहां फंसा है पेंच अखिलेश यादव ने पहले कांग्रेस को 85 सीटों का ऑफर दिया लेकिन कांग्रेस 150 सीटें मांग रही थी. इसके बाद अखिलेश ने कहा कि 100 सीटें फाइनल ऑफर है. इस पर कांग्रेस की ओर से कहा गया नहीं कम से कम 120 सीटें चाहिए. बस यहां पर बात फंस गई. अखिलेश 100 सीट से ज्यादा सीट देने के मूड में कतई नहीं हैं. कांग्रेस के नेता अभी गठबंधन की उम्मीद लगाए हैं तो समाजवादी पार्टी का कहना है कि गठबंधन की जिद कांग्रेस की ही थी.

कांग्रेस ने पहले दो चरणों के लिए 140 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. उसे उम्मीद थी कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो जाएगा पर फिलहाल इसकी कोई उम्मीद अब नज़र नहीं आ रही. देखना ये होगा कि आज इस पर क्या ऐलान होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget