एक्सप्लोरर

उपेंद्र कुशवाहा का इस्तीफा पिछड़ों-अतिपिछड़ों और बिहार के हित में उठाया गया कदम: कांग्रेस

कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने नरेंद्र मोदी सरकार से उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफा देने का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष ने पिछड़ों, अतिपछड़ों और बिहार के हित में यह कदम उठाया है.

नई दिल्ली: कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने नरेंद्र मोदी सरकार से उपेंद्र कुशवाहा के इस्तीफा देने का स्वागत करते हुए सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष ने पिछड़ों, अतिपछड़ों और बिहार के हित में यह कदम उठाया है. गोहिल ने कहा, ‘‘हम पहले से कहते आ रहे हैं कि बीजेपी पिछड़ों और अतिपिछड़ों के खिलाफ राजनीति कर रही है. ऐसे में जो इन वर्गों के हित की राजनीति कर रहा है उसे बीजेपी से अलग होना चाहिए. अब कुशवाहा जी ने कदम उठाया है और हम इसका स्वागत करते हैं.’’

शक्ति सिंह गोहिल ने कहा, ‘‘कुशवाहा का कदम पिछड़ों, अतिपछड़ों और बिहार के हित में है. उन्होंने अपने त्यागपत्र में जो बातें कही हैं वो सच हैं और आज बिहारवासियों की यही भावना है.’’ गोहिल ने कुशवाहा के आरजेडी और कांग्रेस के साथ आने के सवाल पर फिलहाल कुछ टिप्पणी करने से इनकार किया.

कुशवाहा ने सोमवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया और बीजेपी नीत NDA से भी अलग हो गए. कुशवाहा का इस्तीफा संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले आया है.

सूत्रों ने बताया कि कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वह ‘निरुत्साहित हुए’ और उन्हें ‘‘धोखा मिला.’’ उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार की प्राथमिकता गरीब और दबे कुचलों के लिए काम करने की नहीं बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को किसी भी तरीके से ठीक करने की है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget