एक्सप्लोरर

तैयारी: महात्मा गांधी की तस्वीर पर गोली चलाने के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस नेता राजीव बख्शी ने कहा कि गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के लिए जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. यह राष्ट्रपिता का घोर अपमान है

लखनऊ: कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर 30 जनवरी को बीजेपी के संगठन अखिल भारतीय हिंदू महासभा के लोगों द्वारा गांधीजी के चित्र वाले कैलेंडर पर पिस्टल से गोलियां चलाई गईं. इसके खिलाफ 4 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

कांग्रेस नेता राजीव बख्शी ने कहा कि गांधीजी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के लिए जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. यह राष्ट्रपिता का घोर अपमान है. कांग्रेस इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगी और बीजेपी का असली चेहरा लोगों के सामने लाएगी.

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू महासभा का यह कृत्य न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि देश के महापुरुषों का घोर अपमान है. ऐसा करके उन्होंने अपने 'देशद्रोही कट्टरपंथी चरित्र' को एक बार फिर उजागर किया है.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोआर्डिनेटर राजीव बख्शी ने कहा, "इस दुस्साहसिक कृत्य को कांग्रेस ने बड़ी गंभीरता से लिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के निर्देशानुसार 4 फरवरी को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा."

उन्होंने कहा कि गांधीजी के चित्र व पुतले पर पिस्टल से फायर किए जाने, नाथूराम गोडसे की प्रतिमा को माल्यार्पण किए जाने और मिठाइयां बंटवाए जाने की घटना के विरोध में गांधीजी के महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्लेकार्ड हाथों में लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन करेंगे.

बख्शी ने बताया कि लखनऊ में 4 फरवरी की दोपहर में कांग्रेसजन जीपीओ पार्क स्थित गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष धरना देकर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget