एक्सप्लोरर

बिहार: सीट शेयरिंग पर कांग्रेस की दो टूक, कहा- हम किसी के मोहताज नहीं

बिहार में लोकसभा की चालीस सीटे हैं. कांग्रेस के सीनियर नेता सदानंद सिंह ने कहा कि पार्टी गठबंधन के दूसरे दलों की मोहताज नहीं है. इस बयान को लेकर आरजेडी ने सवाल खड़े किए.

पटना: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने बिहार में आरजेडी के साथ सीटों का तालमेल नहीं होने पर कहा कि उनकी पार्टी राज्य में गठबंधन में शामिल अन्य दलों की "मोहताज" नहीं है. उनके इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनावों में बीजेपी को हराने की कांग्रेस की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े किए. बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है. अगर सीट बंटवारा नहीं हुआ तो कोई समस्या नहीं होगी. हम किसी के भी "मोहताज" नहीं हैं.

सदानंद सिंह ने पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश का उदाहरण दिया, जहां कांग्रेस कट्टर प्रतिद्वंद्वियों बीएसपी और समाजवादी पार्टी द्वारा तालमेल नहीं किए जाने पर लोकसभा चुनाव में अकेले जाने के लिए कमर कस रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उत्तरप्रदेश के संदर्भ में कहा था कि पार्टी फ्रंट फुट पर खेलेगी. हम बिहार में भी इसके लिए प्रयास कर रहे हैं.

कांग्रेस नेता की इस टिप्पणी पर आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पार्टी को अपना मन बनाना चाहिए कि वह किसे उम्मीदवार बनाना चाहती है. क्या वे बीजेपी को हराना चाहते हैं या उन लोगों के खिलाफ लड़ाई में शामिल हैं जो भगवा पार्टी को विफल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

शिवानंद तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी के पास बिहार में सबसे बड़ा जनाधार है. कांग्रेस अपने जोखिम पर हमे कमतर आंक सकती है. इसके अलावा उसे उन मतदाताओं को भी जवाब देना होगा जो आने वाले चुनावों में बीजेपी के शासन से छुटकारा चाहते हैं.

इस बीच नई दिल्ली में डेरा डाले हुए एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि समस्या यह है कि हमने शुरू में बिहार में 40 में से 15 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की थी. लेकिन आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जोर देकर कहा कि वह हमारे लिए केवल 10 सीट ही छोड़ेंगे. हमारी पार्टी का नेतृत्व एक या दो सीटों के लिए रियायत देने के लिए सहमत हो सकता था, लेकिन हमारे लिए यह संभव नहीं है कि हम पांच सीट छोड़ दें. उन्होंने कहा कि लालू जी काफी समय से बिहार से दूर हैं और ऐसा लगता है कि वे यहां की जमीनी हकीकत से वाकिफ नहीं हैं. वे यह मानकर चल रहे हैं कि यादव और मुस्लिम समुदाय कांग्रेस को वोट देने जा रहे हैं और हमारी भूमिका उच्च जाति के वोटों में कटौती करने तक सीमित रहेगी.

वरिष्ठ नेता ने कहा कि अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी आलाकमान बिहार के बारे में जानकारी लेगा. यदि हमारे सहयोगी अनुपात की भावना नहीं दिखाते हैं तो हमें चुनावों में अकेले जाना पड़ सकता है, हालांकि हम ऐसा नहीं चाहते हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget