एक्सप्लोरर

पेपर लीक के दोषियों पर लगेगा रासुका: सीएम योगी आदित्यनाथ

योगी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी परीक्षा का पेपर लीक करते पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार करते हुए उस पर एनएसए (रासुका) लगाया जाएगा. यही नहीं जो संस्था इसमें दोषी पाई जाती है तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर उसकी मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी. हम इसको भी इसके दायरे में ले रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि जो भी लोग पेपर लीक करने में दोषी पाए जाएंगे, उन पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगेगा. साथ ही इस अपराध में यदि संस्थाएं भी दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर उनकी भी मान्यता रद्द की जाएगी. मुख्यमंत्री डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे. मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रदेश सरकार अच्छे ढंग से कार्य करना चाहती है और कार्य कर रही है. अक्सर हम लोग देखते हैं कि योग्य और प्रतिभावान छात्र पिछड़ जाता है और गलत लोग हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं. पिछले 15-16 महीनों में ऐसे गलत लोग सरकार की चपेट में आए और उन पर सरकार सख्ती से कार्यवाही कर रही है." योगी ने कहा, "परीक्षा की शुचिता प्राथमिका है उसे हमेशा बनाए रखना चाहिए. इसलिए आज हमने सभी बोर्ड और आयोग के चेयरमैन से कहा है कि भर्ती परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक कर पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) और फुलप्रूफ व्यवस्था और कार्य योजनाएं बनाए, ताकि किसी प्रकार की लीकेज न हो." योगी ने कहा कि हमने यह तय किया है कि अगर कोई व्यक्ति किसी परीक्षा का पेपर लीक करते पाया जाता है तो उसे गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ एनएसए (रासुका) लगाया जाए. यही नहीं जो संस्था इसमें दोषी पाई जाती है तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर उसकी मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी. हम इसको भी इसके दायरे में ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब प्रतिभाएं समाज में सम्मान नहीं पाती हो उसका पलायन होता है, जो आज हो रहा है. कहा कि गलत तरीका अपनाने वाले लोग कभी सफल नहीं होते. उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस (5 सितंबर) के दिन तक सभी 41556 शिक्षकों को हर हाल में नियुक्ति पत्र देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दे दिए हैं. इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. योगी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, "जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा, हम उसकी सेवा के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर देंगे." उन्होंने कहा कि मेहनत करके आगे आने वाले प्रतिभाओं को हतोत्साहित करने वालों को सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
Mumbai News: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द
मुंबई: डॉक्टरों से गुंडागर्दी पड़ी भारी, शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे की जमानत हाईकोर्ट से रद्द

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget