एक्सप्लोरर

बरेली में एटीएम से निकले चूरन वाले नोट!

सुभाषनगर में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से जब एक-एक कर तीन लोगों के पास ऐसे नोट आए तो सभी चौंक गए. अब वो लोग नोट बैंक में वापस करने की प्रक्रिया से जूझ रहे हैं.

बरेली: कैश की किल्लत से कुछ बाहर निकले तो एटीएम में नकली नोट का खेल शुरू हो गया वे नोट, जोकि बच्चों के खेलने के काम आते हैं. चूरन वाले पैकेट में निकलते हैं और उन पर रिजर्व बैंक के बजाय मनोरंजन बैंक लिखा होता है. सुभाषनगर में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से जब एक-एक कर तीन लोगों के पास ऐसे नोट आए तो सभी चौंक गए. अब वो लोग नोट बैंक में वापस करने की प्रक्रिया से जूझ रहे हैं. बरेली में एटीएम से निकले चूरन वाले नोट! एटीएम में एजेंसी के जरिए होता है कैश भरने का काम मगर बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर एटीएम में चूरन वाले नोट पहुंच कैसे गए. कैश भरने का काम एजेंसी के जरिए होता है. इससे पहले नोटों की कई स्तर पर चेकिंग भी होती है, फिर भी कौन ऐसा शख्स है जिसने पांच-पांच सौ के असली नोट हटाकर नकली नोटों को मशीन में भर दिया. यूनाइटेड बैंक के एटीएम से निकले थे नोट नकली नोटों के निकलने का ये मामला सुभाषनगर में खालसा स्कूल के पीछे लगे यूनाइटेड बैंक के एटीएम का है. वहां कोई गार्ड नहीं रहता रविवार शाम करीब पांच बजे सुभाषनगर के निवासी रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मचारी अशोक कुमार पाठक रुपए निकालने पहुंचे. एटीएम से साढ़े चार हजार रुपए निकाले. पांच-पांच सौ के नोट आने पर चेक किया तो देखा कि एक नोट पर चिल्ड्रेन बैंक लिखा हुआ था. वह नकली था. बरेली में एटीएम से निकले चूरन वाले नोट! तीन उपभोक्ताओं के हाथ नकली नोट आए आसपास के लोगों को वह नोट दिखाया तब पता चला कि उनसे पहले राजीव कालोनी निवासी प्रवीन उत्तम के दो नोट नकली निकले थे उसी दौरान शांति विहार के इंद्र कुमार शुक्ला भी रुपए निकालने पहुंचे, उन्होंने एक हजार रुपए निकाले, जिसमें पांच सौ का एक नोट नकली था. लगातार तीन उपभोक्ताओं के हाथ नकली नोट आए तो भीड़ लगने लगी जिसके बाद वहां से रुपए निकालने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया. जो पीड़ित थे, वे टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर चले गए. सोमवार को वे बैंक अफसरों से मिलें तो उन्हें 24 तारीख को आने की बात कही, वहीं बैंक अफसर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. बरेली में एटीएम से निकले चूरन वाले नोट! एटीएम से दो लोगों के नोट नकली निकलने की जानकारी होने पर इंद्र कुमार ने रुपए निकालने की मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली. इसके साथ ही नकली नोट निकलने पर उन्होंने उस नोट को सीसीटीवी कैमरे के सामने भी दिखाया. वह खुद वित्तीय समावेशन विभाग में सहायक प्रबंधक हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget