एक्सप्लोरर

पूरी तरीके से सुनियोजित था दलित आंदोलन, विपक्षी थे इसके पीछे: चेतन चौहान

मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि दलितों का जो आंदोलन हुआ वह पूरी तरीके से सुनियोजित था और उसके पीछे विपक्षी पार्टियों व असामाजिक तत्वों का हाथ था.

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने दलित आंदोलन में हुए बवाल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोगों को भड़काया गया है. असमाजिक तत्व इसमें शामिल थे पर जो भी कानून हाथ में लेगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी. हम आरक्षण के खिलाफ नही हैं हमने सुप्रीम कोर्ट में अपनी तरफ से अपील करके गुजारिश की है कि जैसा कानून पहले था वो वैसा ही रहे. सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है वो अपनी जगह है. ये सब दूसरी पार्टियां करा रही हैं क्योंकि मध्य प्रदेश और राजस्थान चुनाव हैं इसलिए घटनाएं वहां ज्यादा हो रही हैं.

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान आज स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक होटल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे थे. मंत्री चेतन चौहान ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रेस वार्ता की और सवालों पर जवाब देते हुए मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि दलितों का जो आंदोलन हुआ वह पूरी तरीके से सुनियोजित था और उसके पीछे विपक्षी पार्टियों व असामाजिक तत्वों का हाथ था.

हम लोग आपको बता देना चाहते हैं कि जो लोग भी उसके पीछे दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी चाहें वह कोई भी हो किसी को बख्शा नहीं जाएगा. मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि मैं विपक्षी पार्टियों पर आरोप लगाता हूं कि यह सारा काम उनके द्वारा प्लान किया गया था और लोगों को भड़काया गया था.

इसके अलावा चेतन चौहान ने दंगाइयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात भी कही. चेतन चौहान ने शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे लगातार सरकार के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि पिछले दिनों सरकार ने इतने सख्त फैसले लिए की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में पैसे देकर पास होने वाले सभी छात्र छात्राओं ने डर के मारे परीक्षा ही छोड़ दी.

लोग परीक्षा देने ही नहीं गए इससे बढ़कर सरकार की और क्या उपलब्धी हो सकती है कि उन्होंने नकल माफियाओं पर पूरी तरीके से पाबंदी लगा दी. कुछ जगह पर नकल माफिया हावी जरूर होते दिखाई दिए लेकिन उनके मंसूबों पर छात्राओं और छात्रों के पेपर न देने से पानी फिर गया.

इसके अलावा मंत्री चेतन चौहान ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 5 बाबाओं कोराज्यमंत्री बनाए जाने के मामले में बयान देते हुए कहा कि 5 बाबाओं को दर्जा देने के मामले में मुझे जानकारी नहीं है. फिर भी अगर सरकार उन्हें मंत्री बना रही होगी तो निश्चित तौर पर वो लोग सामाजिक-राजनैतिक व धार्मिक क्षेत्र में कुछ ना कुछ उपलब्धियां रखते होंगे. शायद यही वजह है कि सरकार उनके लिए सोच रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
CM भगवंत मान बोले- 'परविंदर सिंह झोटा की हत्या की होगी गहन जांच'
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
राजस्थान में मक्का-सौंफ की आड़ में गांजे की खेती, 2950 किलो पौधे जब्त
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'एक ज्ञानेश कुमार जाएंगे तो...', विरोध के बीच AIMIM नेता का बड़ा बयान
'जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है', कपिल सिब्बल का राजनाथ सिंह पर पलटवार
'जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है', कपिल सिब्बल का राजनाथ सिंह पर पलटवार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
'हिंदुस्तान की सरकार...', आधी रात हिरासत से छूटने के बाद नेहा बोरा का पहला बयान
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget