एक्सप्लोरर

यूपी: 16 मार्च को अपने उम्मीदवार घोषित कर सकती है बीएसपी, 30 प्रत्याशियों के नाम हुए फाइनल

बीएसपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार कर ली है. माना जा रहा है कि 16 मार्च को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी.

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें अन्तिम रूप दे दिया है जिस पर गठबंधन की समाजवादी पार्टी से विमर्श करके जारी किया जायेगा. जानकारी के मुताबिक 16 मार्च को बीएसपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है. करीब 30 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं और जल्द ही बाकी 8 नामों पर भी मुहर लगा दी जाएगी.

पार्टी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि बीएसपी सुप्रीमो ने उत्तर प्रदेश में राज्य तथा मण्डल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी के जिम्मेदार लोगों की अहम बैठक में लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी प्रत्याशियों के साथ-साथ अन्य जरूरी राजनीतिक व चुनावी मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद उन्हें अन्तिम रूप दे दिया. इसे गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी से शीर्ष स्तर पर विचार विमर्श कर आगे गति प्रदान की जायेगी.

मायावती को रास नहीं आई प्रियंका-चंद्रशेखर की मुलाकात, अमेठी-रायबरेली भी खड़ा कर सकती हैं कैंडिडेट्स

लखनऊ: लोकसभा प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा के लिए मिले अखिलेश-मायावती के बीच बैठक

बयान में कहा गया है कि चुनावी तैयारियों के संबंध में प्राप्त फीडबैक के अनुसार बीएसपी और सपा नेतृत्व की अपील का काफी अच्छा प्रभाव जनता पर है तथा गठबंधन की तीनों पार्टियों के समर्थक और कार्यकर्ता मतभेद भुला कर अहंकारी व जातिवादी बीजेपी को पराजित करने के लिये काम कर रहे हैं.

बैठक में बीएसपी सुप्रीमो ने निर्देश दिया कि चुनाव आचार संहिता का पूरा सम्मान किया जाना चाहिये और आगामी 15 मार्च को बीएसपी के संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन और 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती शालीनता तथा सादगी के साथ घर पर ही मनाई जानी चाहिए.

मायावती ने कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुये कहा 'यह नहीं भूलना चाहिए कि सत्ताधारी बीजेपी अनेकों हथकण्डों का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने में विश्वास रखती है. उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और मध्य प्रदेश में बीएसपी-सपा गठबंधन विश्वसनीय विकल्प बनकर आगे बढ़ रहा है तथा अच्छे परिणाम आने की पूरी संभावना है. ई.वी.एम. पर भी खास ध्यान रखने की जरूरत है.'

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी की साख दांव पर, सपा-बसपा का लिटमस टेस्ट

बीएसपी किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं करेगी- मायावती

लोकसभा चुनाव 2019: हाईटेक प्रचार से दूर रहेगी ‘बसपा, पुराने परंपरागत तरीके से ही चुनाव मैदान में उतरेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget