एक्सप्लोरर

मायावती का नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना, कहा- वोट की खातिर आंकड़े छिपाये हुए है सरकार

बीएसपी चीफ मायावती ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए एक के बाद एक ट्वीट किए. मायावती ने राफेल मामले पर भी सरकार को घेरा.

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार बढ़ती बेरोजगारी, गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा और किसानों की बदहाली के सरकारी आंकड़े वोट की खातिर छिपाये हुए है. मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा, "राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो (मोदी सरकार को) गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक (सार्वजनिक) नहीं होने चाहिये."

उन्होंने कहा, "वोट या इमेज (छवि) की खातिर उन्हें छिपाये रखना है. क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए?" बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम मोदी की देखादेखी "चौकीदार" बन गये हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक-योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें.

उन्होंने कहा, "भाजपा वाले चाहे जो फैशन करें, बस, संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता सिर्फ यही चाहती है."

मायावती ने एक अन्य टवीट में कहा कि भाजपा नेता जो चाहें, करने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन इस प्रक्रिया में उन्हें देश का अपमान नहीं करना चाहिए और संवैधानिक पद को बदनाम नहीं करना चाहिए. भाजपा नेता चुनाव हारने के बाद चौकीदारी कर सकते हैं.

बीएसपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी, मेरठ से हाजी याकूब और सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान लड़ेंगे चुनाव

वाराणसी लोकसभा सीट: नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव मैदान में किसे उतारेगा विपक्ष

यूपी: बीजेपी नेता कलराज मिश्र नहीं लड़ेंगे चुनाव, देवरिया से किसी युवा चेहरे पर दांव लगा सकती है पार्टी

सरकार बदलने पर पुलवामा हमले की होगी जांच, बड़े-बड़े लोग फंसेंगे- रामगोपाल यादव

बीएसपी ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, मायावती के भतीजे आकाश का नाम तीसरे नंबर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता
पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget