एक्सप्लोरर

मायावती ने साधा मोदी पर निशाना, कहा- खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे, उनकी हार होने वाली है

मायावती ने कहा,"अगर नरेंद्र मोदी जन्म से पिछड़े होते तो क्या आरएसएस उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनने देती? वैसे भी आरएसएस ने कल्याण सिंह जैसों का क्या बुरा हाल किया है, ये देश सब जानता है."

लखनऊ: बीएसपी चीफ मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि विरोधियों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने गुजरात में भी झांक कर देख लेना चाहिए. पीएम मोदी ने कल यूपी में जातिवाद को लेकर एसपी-बीएसपी पर निशाना साधा था.

मायावती ने कहा,"अगर नरेंद्र मोदी जन्म से पिछड़े होते तो क्या आरएसएस उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनने देती? वैसे भी आरएसएस ने कल्याण सिंह जैसों का क्या बुरा हाल किया है, ये देश सब जानता है."

उन्होंने कहा,"सही मायने में तो नरेंद्र मोदी को कल इन्होंने जो भी कुछ बोला है जातिवाद को लेकर, हमारे ऊपर कोई आरोप लगाने से पहले गुजरात में भी झांक कर देखना चाहिए जहां अभी भी दलित वर्ग के लोग मान और सम्मान की जिंदगी व्यतीत नहीं कर सकते."

मायावती ने कहा,"वहां एक दलित युवक को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दिया गया. जैसे दूसरे अपनी रस्म करते हैं वो उसे नहीं करने दिया गया. मोदी जी को अपने गुजरात में भी देखना चाहिए कि वहां क्या हो रहा है."

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा,"जिस तरह की भाषा का वो इस्तेमाल कर रहे हैं अपने विरोधियों के विरुद्ध उससे ऐसा लगता है कि उनकी हार होने वाली है और वो खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तरह वो झूठे और तथ्यहीन आरोप अपने विरोधियों पर लगा रहे हैं."

पीएम मोदी ने लगाए थे आरोप

मोदी ने एक चुनावी जनसभा में सपा-बसपा गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, 'पांच साल पहले ही इसी जौनपुर में मायावती ने कहा था, ''सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से अधिक जहर बेटे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव में है.'' उन्होंने कहा, 'तो बहन जी ... ये भी तो जनता को बताइए कि क्या आप अब उस जहर को गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित में बांटना चाहती हैं.'

मोदी ने एक चुनावी जनसभा में कहा, 'जो लोग केन्द्र में महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है. उन्होंने कहा, 'महामिलावटी सरकार का मतलब है. देश में अराजकता और अस्थिरता.

अमित शाह ने भी साधा था निशाना

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा जैसी पार्टियों ने जब प्रदेश में शासन किया तब ये लोग समाज के नहीं, जातियों के काम में मस्त रहे.

अमित शाह ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "सपा, बसपा जैसी जातिवादी-परिवारवादी पार्टियों ने वषों तक यूपी में शासन किया. सपा की सरकार आती थी तो एक जाति के काम होते थे, बसपा की सरकार आती थी तो दूसरी जाति के काम होते थे. समाज के काम नहीं होते थे. बीजेपी की सरकार आई तो सबका साथ-सबका विकास हुआ है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य केस में SIT की जांच शुरू, बरेली पहुंची टीम
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
फांसी की सजा के बाद मुस्कान-रविता की मांग, कहा- बच्चों से मिला दो
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget