एक्सप्लोरर

यूपी के छात्र ने तोड़ा ‘ब्लू व्हेल’ गेम का चक्रव्यूह, ABP न्यूज़ की अपील- बच्चों पर नजर रखें

ब्लू व्हेल गेम में बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं जो इसमें फंसा वो हर टास्क के साथ मौत की तरफ बढ़ता चला जाता है. इस गेम में कुल पचास टास्क दिए जाते हैं.

बरेली:  मुंबई, इंदौर, कोलकाता, देहरादून में भी ब्लू व्हेल गेम ने कई परिवारों को गम दिया है. कहते हैं कि इस गेम से बाहर निकलना बेहद मुश्किल, लेकिन यूपी में बरेली के एक बहादुर बेटा इस मौत के कुएं वाले गेम से बाहर निकल आया है. शुभम ने ब्लू ब्हेल चैलेंज के चक्रव्यूह को तोड़ दिया है. शुभम उन बच्चों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आए हैं जो ब्लू व्हेल के गेम में फंसे हुए हैं. गेम में दिए जाते हैं कुल पचास टास्क ब्लू व्हेल गेम में बाहर जाने का कोई रास्ता नहीं जो इसमें फंसा वो हर टास्क के साथ मौत की तरफ बढ़ता चला जाता है. इस गेम में कुल पचास टास्क दिए जाते हैं. सत्रह साल के शुभम अपनी हिम्मत के दम पर ना सिर्फ इस गेम से बाहर निकले बल्कि अब अपने जैसे दूसरे युवाओं को भी नसीहत दे रहे हैं कि इस गेम के चक्कर में ना पड़ें. रूस के मोबाइल नंबर से आता है मैसेज बीटेक के छात्र शुभम बताते हैं कि तीसरे टास्क में हाथ को ब्लेड से काटने को कहा गया और तभी उनका माथा ठनका और वो इससे बाहर निकलने की सोचने लगे.  शुभम बताते हैं कि रूस के मोबाइल नंबर से उनके पास टास्क का मैसेज आता था और जब वो गेम छोड़ने लगे तो उन्हें धमकियां भी दी गईं. यूपी के छात्र ने तोड़ा ‘ब्लू व्हेल’ गेम का चक्रव्यूह, ABP न्यूज़ की अपील- बच्चों पर नजर रखें लेकिन जब शुभम ने अपना मोबाइल रीसेट कर लिया फिर मैसेज आने बंद हो गए. शुभम को कई दिन लगे इस सदमे से बाहर निकलने में. शुभम का कहना है ब्लू व्हेल गेम का एडमिनिस्ट्रेटर सिर्फ टॉर्चर कर सकता है और कुछ नहीं. बरेली का प्रशासन भी हरकत में शुभम की जान उसकी हिम्मत और हौसले ने बचा ली. अब बरेली का प्रशासन भी हरकत में आ गया है. बरेली के मंडलायुक्त पी वी जगनमोहन ने सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी की है कि सभी बच्चों पर बारीक नजर रखी जाए. प्रशासन तो सचेत कर ही रहा है एबीपी न्यूज की भी आपसे अपील है-
  • गेम पूरी तरह ऑनलाइन है इसलिए बच्चे इंटरनेट इस्तेमाल कर रहे हैं तो नजर रखें.
  • बच्चों के हाथ में मोबाइल है तो अभिभावक सतर्क रहें.
  • बच्चे इंटरनेट पर क्या सर्च कर रहे हैं पता करते रहें.
  • समय समय पर मोबाइल, कंप्यूटर चेक करते रहें.
  • बच्चा गुमसुम रह रहा है तो फौरन काउंसलिंग कराएं.
यूपी के छात्र ने तोड़ा ‘ब्लू व्हेल’ गेम का चक्रव्यूह, ABP न्यूज़ की अपील- बच्चों पर नजर रखें क्या है ब्लू व्हेल गेम? ब्लू व्हेल गेम की शुरुआत 2013 में रूस में हुई थी और धीरे धीरे ये पूरी दुनिया में फैल गया. सबसे ज्यादा भारत में ब्लू व्हेल गेम सर्च किया गया है. भारत में महीने भर के अंदर 10 लोग जान दे चुके हैं. गेम में पहले छोटे छोटे टास्क दिए जाते हैं फिर आत्महत्या के लिए उकसाया जाता है. सरकार इस गेम पर प्रतिबंध लगा चुकी है फिर भी इसका खतरा कम नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने भी तो...' CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला
'BJP ने भी तो...' CP तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का केंद्र पर बड़ा हमला
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, तबीयत पर आया डॉक्टर्स का बयान
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
'मस्क के इशारे पर...', CJP के लहरा दो तिरंगा मार्च पर भड़के बृजभूषण सिंह
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget