एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: योगीराज में मंत्री के समर्थकों ने कब्जाई पुलिस वैन, लगाए जय श्री राम के नारे

इलाहाबाद: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों-विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार सादगी के साथ रहने की नसीहत दे रहे हैं, लेकिन सरकार और पार्टी से जुड़े कुछ ज़िम्मेदार लोग उनकी इस नसीहत को न सिर्फ नजरअंदाज कर रहे हैं, बल्कि सरेआम उसकी धज्जियां भी उड़ा रहे हैं.

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस की एस्कार्ट वैन पर कब्जा

इसी तरह का एक मामला इलाहाबाद में देखने को मिला है, जहाँ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी के समर्थक बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की एस्कार्ट वैन पर कब्जा कर लिया और पूरे रास्ते उस पर खड़े होकर जय श्री राम और अपने नेता के नाम के नारे लगाते नजर आए. पुलिस की जिप्सी पर बीजेपी नेताओं के कब्जे और रास्ते भर उस खड़े होकर नारेबाजी करने के नज़ारे को लोग हैरत भरी नज़रों के साथ देखते रहे.

हैरत की बात यह भी है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के शक्ति प्रदर्शन का सबब बनी पुलिस की यह जिप्सी मंत्री नंद गोपाल नंदी की गाड़ी से ठीक आगे चल रही थी. मंत्री जी अपने समर्थकों की इस ज़बरदस्ती को लगातार देखते भी रहे, लेकिन उन्होंने भी अपने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोई कोशिश नहीं की. बहरहाल इस इस बारे में इलाहाबाद पुलिस के अफसरों ने चुप्पी साध ली है और वह आधिकारिक तौर पर कोई भी बयानबाजी करने से बच रहे हैं.

'मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृहनगर पहुंचे थे नंदी'

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी नई ज़िम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने गृहनगर इलाहाबाद पहुंचे. अपनी सियासी ताकत दिखाने के लिए मंत्री जी हेलीकॉप्टर से इलाहाबाद आए और उडनखटोले को पुलिस लाइंस के मैदान पर उतारा. यहाँ सैकड़ों की तादात में समर्थक पुलिस लाइंस पहुंचे थे.

मंत्री बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे नंद गोपाल नंदी को यहाँ कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. मंत्री की सुरक्षा में पुलिस की एक खुली जिप्सी उनकी गाड़ी से ठीक आगे चल रही थी. पुलिस लाइंस के बाहर ही मंत्री समर्थक एक दर्जन बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस की जिप्सी पर जबरन सवार हो गए और उस पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे.

पुलिस जिप्सी पर काबिज होकर लगातार नारेबाजी करते दिखे कार्यकर्ता

पुलिस वालों के रोकने के बावजूद भगवा साफा पहने ये कार्यकर्ता जिप्सी पर कब्जा जमाकर उस पर से लगातार जय श्री राम और मंत्री के नाम पर नारेबाजी करते रहे. मंत्री जी अपने शहर में आज जहाँ-जहाँ गए उनके ये समर्थक पुलिस जिप्सी पर काबिज होकर लगातार नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए.

इतना ही नहीं समर्थकों ने मंत्री नंदी के स्वागत में शहर के जानसेनगंज चौराहे पर दो सौ स्पीकर लगाकर उस पर गाने बजाए. इससे आसपास रहने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget