एक्सप्लोरर

अमित शाह के काफिले के सामने आईं दो छात्राओं को पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा, लाठी से पीटा

इलाहाबाद में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया. दो लड़कियां हाथ में काला कपड़ा लेकर काफिले के सामने आ गईं. अचानक ऐसा होने के कारण गाड़ियां आपस में टकराने से बाल बाल बचीं.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया. दो लड़कियां हाथ में काला कपड़ा लेकर काफिले के सामने आ गईं. अचानक ऐसा होने के कारण गाड़ियां आपस में टकराने से बाल बाल बचीं. ये दोनों छात्राएं समाजवादी छात्र सभा से जुड़ी हुई हैं. काफिले को रोककर उन्हें काला झंडा दिखाने वाली दोनों छात्राओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छात्राओं को यूपी पुलिस के एक पुरुष दरोगा ने बाल पकड़कर घसीटा तो वीआईपी नेता के सरकारी सुरक्षाकर्मी ने छात्रा को लाठी से सरेआम पीटा. अमित शाह के काफिले के सामने आईं दो छात्राओं को पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा, लाठी से पीटा सेंट्रल युनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को तमाम शिकायतों के बावजूद अब तक हटाए नहीं जाने के सवाल को लेकर अमित शाह को काला झंडा दिखाने वाली छात्राओं की पुरुष सुरक्षकर्मियों द्वारा सरेआम पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर तमाम चर्चाएं भी हो रही हैं. लोगों का कहना है कि छात्राओं को बाल पकड़कर घसीटना और उन्हें लाठी से पीटना कतई ठीक नहीं है. विरोध करने वाली दोनों छात्राएं समाजवादी छात्र सभा से भी जुडी हुई हैं. अमित शाह के काफिले के सामने आईं दो छात्राओं को पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा, लाठी से पीटा दरअसल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुरु पूर्णिमा पर संगम के शहर इलाहाबाद आए थे और उन्होंने यहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. दोपहर को जब वह वापस लौट रहे थे तो कीडगंज इलाके में समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने उन्हें काला झंडा दिखाने की कोशिश की. बाद में जब वह एयरपोर्ट के करीब धूमनगंज इलाके में पहुंचे तो इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के कुछ छात्र छात्राओं ने काफिले को रोककर काला झंडा दिखाया. पुरुष पुलिस वालों ने छात्रों के साथ ही छात्राओं को भी घसीटकर किनारे किया. अमित शाह के काफिले के सामने आईं दो छात्राओं को पुलिस ने बाल पकड़कर घसीटा, लाठी से पीटा इस बीच एक पुलिसवाले ने एक छात्रा के बाल पकड़कर उन्हें घसीटते हुए पुलिस वैन में बिठाया, जबकि किसी वीआईपी नेता के सरकारी सुरक्षाकर्मी ने नेहा यादव नाम की रिसर्च स्कॉलर को सरेआम लाठी से मारा. मौके से हिरासत में लिए गए चारों छात्रों को धूमनगंज थाने में रखा गया है. हालांकि अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget