एक्सप्लोरर

बीजेपी ने पिछड़ों और शोषितों को मूर्ख बनाने का प्लान बनाया है: समाजवादी पार्टी

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मंदिर बनवाना बीजेपी का लक्ष्य नहीं है, बल्कि मंदिर के बहाने सत्ता हासिल करना है. जनता सब समझ रही है. जो अपेक्षा इन्होंने भीड़ जुटाने की की थी, वह भीड़ नहीं जुट पाई, क्योंकि पिछड़े वर्ग के लोग उनकी चाल को समझ गए हैं.

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी ने कहा कि बीजेपी की केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है.उनको पता चल गया है कि झूठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ने वाली है. यही कारण है कि आरएसएस के इशारे पर उनके राजनीतिक संगठन बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर का मुद्दा खड़ा कर पिछड़ों, शोषितों व अनुसूचित जातियों को मूर्ख बनाने का प्लान तैयार किया है.

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मंदिर बनवाना बीजेपी का लक्ष्य नहीं है, बल्कि मंदिर के बहाने सत्ता हासिल करना है. जनता सब समझ रही है. जो अपेक्षा इन्होंने भीड़ जुटाने की की थी, वह भीड़ नहीं जुट पाई, क्योंकि पिछड़े वर्ग के लोग उनकी चाल को समझ गए हैं.

उन्होंने कहा कि सन1992 में जब प्रदेश में कल्याण सिंह के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार थी, उस समय आरएसएस ने पिछड़े समाज के मुख्यमंत्री के विरुद्ध रणनीति बनाकर मंदिर व मस्जिद गिराने का षड्यंत्र किया. वह पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री को नहीं बर्दाश्त कर सकते.

हवलदार ने कहा कि मोदी व योगी के शासनकाल में जनता कमरतोड़ मंहगाई व बेरोजगारी से परेशान है. किसान डीजल व विद्युत की दरें खाद, बीज मंहगा होने के कारण बुआई नहीं कर पा रहा है. नियुक्तियों में घोर भ्रष्टाचार व बेईमानी हो रही है. पिछड़ों व दलितों को भागीदारी से वंचित किया जा रहा. जाति विशेष के लोगों को नौकरी में रखा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्र न खुलने के कारण किसान धान को औने-पौने दाम में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर है. गन्ना किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही हैं. बिचौलिये पर्चियां लेकर गन्ना किसानों से सीधे गन्ना ले रहे हैं.थानों व तहसीलों में भी घोर भ्रष्टाचार है. अधिकारी जाति पूछकर लोगों का काम कर रहे हैं.

हवलदार ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से आम आदमी व छोटे व्यापारी परेशान हैं. इन मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आरएसएस-बीजेपी भगवान राम के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंक रहे हैं.

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की सरकार में पूंजीपति मालामाल हो रहा है. किसान, गरीब भुखमरी से पीड़ित हो रहा है. आरएसएस-बीजेपी न्यायालयों पर खुलेआम टिप्पणी कर रही है. उसका संविधान व लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
योगी सरकार का बड़ा प्लान, गोबर से बढ़ेगी किसानों की कमाई!
Gokul Result: गोकुल चुनाव में महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन की जीत तय
गोकुल दूध संघ रिजल्ट: महायुति का बड़ा झटका, सतेज पाटिल गठबंधन जीत की ओर
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
राघोपुर नाव हादसे पर PK का बड़ा ऐलान, ओवैसी को भी सुनाई खरी खोटी
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
'सीट बड़ी चीज नहीं, सरकार बदलनी है', सपा से गठबंधन पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget