एक्सप्लोरर

बुलंदशहर के बीजेपी सांसद बोले- सड़कों पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई

पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जानी चाहिए बल्कि मस्जिद और घरों में पढ़ी जानी चाहिए.

बुलंदशहर: पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर से सांसद भोला सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि ईद की नमाज सड़कों पर नहीं पढ़ी जानी चाहिए बल्कि मस्जिद और घरों में पढ़ी जानी चाहिए. सड़कों पर नमाज होने से लोगों को परेशानी होती है जो नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सड़कों पर होने वाली नमाज को प्रशासन को रोकना चाहिए.

उन्होंने कहा,"सभी लोग त्यौहार मनाते हैं लेकिन उन्हें ये देख लेना चाहिए कि किसी को असुविधा ना हो. हिन्दुओं के त्यौहारों के कारण किसी को असुविधा नहीं होती है. अगर किसी और धर्म के त्यौहार के कारण लोगों को असुविधा होती है तो निश्चित तौर पर नहीं होनी चाहिए."

भोला सिंह ने कहा,"सड़क अगर ब्लॉक होती हैं तो ये गलत है. आस्था उचित स्थान पर होनी चाहिए. सड़क को रोकना गलत है इस पर कार्रवाई होनी चाहिए."

उन्होंने कहा," बुलंदशहर पहले भी एक बड़े हादसे से गुजर चुका है. इज्तिमा के बाद हुए बवान में इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी. एक अन्य युवक की मौत हुई. अभी 35 निर्दोष लोग जेल काट रहे हैं. ये केवल और केवल इज्तिमा के कारण हुआ."

बीजेपी सांसद ने कहा,"आपकी जो आस्था है, त्यौहार है वो करें लेकिन परेशानी किसी को नहीं होनी चाहिए. अगर सड़क बंद होंगी तो मैं सरकार और प्रशासन से बात करूंगा. सड़क पर नमाज पढ़ने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए."

दूसरी बार संसद सदस्य बने भोला सिंह ने कहा,"नमाज मस्जिद में पढ़ें, घरों में पढ़ें, सड़कों पर ना पढ़ें, ऐसा होने पर निश्चित कार्रवाई होनी चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप
'आज चुनाव आयोग की छु्ट्टी है क्या?' UP MLC चुनाव के लिए वोटिंग के बीच अखिलेश का बड़ा आरोप

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget