एक्सप्लोरर

सिंधिया को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीजेपी विधायक का बेटा गिरफ्तार

हटा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विधायक के पुत्र के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

दमोह: फेसबुक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक उमा देवी के 19 साल के पुत्र प्रिंसदीप को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. उमा देवी दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक हैं. हटा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विधायक के पुत्र के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने प्रिंसदीप को गिरफ्तार किया है.

बीजेपी विधायक उमा देवी के पुत्र ने फेसबुक पर सिंधिया के खिलाफ एक आपत्तिजनक पोस्ट डालते हुए कथित तौर पर कहा था कि यदि सिंधिया हटा आते हैं तो वह उन्हें गोली मार देगा. सिंह ने कहा कि युवक कांग्रेस के नेता अनुराग वर्धन हजारी ने प्रिंसदीप के खिलाफ आईपीसी की सम्बद्ध धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद विधायक उमा देवी स्वयं प्रिंसदीप को थाने लेकर आईं और उसे गिरफ्तार किया गया.

इस मामले में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, हटा के भाजपा विधायक के पुत्र द्वारा मुझे दी गयी जान से मारने की धमकी समूचे भाजपा संगठन की विचारधारा का प्रतिबिम्ब है. लेकिन ऐसी धमकियों से हम न तो डरेंगे, न ही झुकेंगे और न ही रुकेंगे.

 

बता दें कि सिंधिया, पांच सितंबर को हटा आने वाले हैं. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इससे बीजेपी और आरएसएस का असली चेहरा जाहिर होता है. प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने मामले को गंभीर बताते हुए सरकार से सिधिंया की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
उद्धव ठाकरे ने स्पीकर राहुल नार्वेकर से की मुलाकात, विपक्ष के नेता की नियुक्ति की उठाई मांग
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
Basti News: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बस्ती: अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने के शक में दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज की FIR
बिहार में राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'
राज्यसभा चुनाव हारने वाले RJD कैंडिडेट एडी सिंह का बड़ा बयान, कहा- 'बड़ी सिंपल बात है…'

वीडियोज

Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu
55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: आप किस पक्ष में हैं? अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
आप किस पक्ष में हैं? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने मुस्लिम देशों से पूछा; ट्रंप ने दी ये धमकी
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
Live: राज्यसभा चुनाव पर हरियाणा बीजेपी चीफ का बड़ा बयान, 'लगता है कोई चमत्कार होगा'
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
'महिला विरोधी कदम', बंगाल में चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया तो भड़कीं ममता बनर्जी
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में पति अरमान मलिक संग पायल ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरें हुईं वायरल
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर फंसा पेच! खरगे ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, क्या कर दी डिमांड?
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
भारत में कितने तरह के होते हैं पेट्रोलियम पदार्थ, उनका कहां-कहां और कितना होता है इस्तेमाल?
Embed widget