एक्सप्लोरर

इधर ताजमहल में थे योगी, उधर बीजेपी विधायक बोले- मंदिर ही था ताज

योगी आदित्यनाथ की ताजमहल यात्रा के दौरान उनकी पार्टी के एक विधायक ने कहा कि 17वीं सदी की इस इमारत का निर्माण एक शिव मंदिर को गिराकर उसकी जगह पर किया गया है.

आगरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताजमहल यात्रा के दौरान उनकी पार्टी के एक विधायक ने कहा कि 17वीं सदी की इस इमारत का निर्माण एक शिव मंदिर को गिराकर उसकी जगह पर किया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोहब्बत की मिसाल माने जाने वाले ताज का दीदार किया. वहीं उन्ही की पार्टी से आगरा (उत्तर) के विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने ताजमहल परिार में संवाददाताओं से कहा कि मुगलों ने पहले मंदिर को गिराया था और फिर ताजमहल का निर्माण कराया. इधर ताजमहल में थे योगी, उधर बीजेपी विधायक बोले- मंदिर ही था ताज गर्ग ने कहा कि कई इतिहासकारों का मानना है कि जिस जगह ताजमहल है, वहां पहले शिव मंदिर था. उन्होंने हालांकि कहा कि भाजपा ताज के महत्व को मानती है. गर्ग ने कहा कि ताजमहल दुनिया के आश्चर्यों में शामिल है. हर साल लाखों लोग इसे देखने आते हैं और आगरा ताज की वजह से ही प्रसिद्ध है. जिस समय योगी, राज्य की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और अन्य भाजपा नेताओं के साथ ताजमहल देख रहे थे, उसी समय गर्ग का यह बयान आया है. ताज को लेकर पिछले कुछ दिनों में काफी विवाद हुआ है. उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की पुस्तिका में ताज का नाम नहीं था. वहीं भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी ताजमहल को लेकर विवादित बयान दिया था. भाजपा सांसद विनय कटियार कह चुके हैं कि ताज वास्तव में शिव मंदिर है. योगी ने हालांकि गोरखपुर की रैली में स्पष्ट किया था कि ताजमहल भारत का गौरव है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget